Jamtara News:जिला भर में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती

207
AD POST

जामताड़ा।
जिले भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। मौके पर जिले भर में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद प्रतियोगिता, रक्तदान, योग-प्राणायाम के साथ-साथ नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेता जी को याद किया। जयंती पर भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा सुभाष चौक स्थित नेता जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी की योगदान को याद किया।

AD POST

मंडल ने नेताजी के जयंती के निमित्त कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा नेताजी पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नेताजी को याद करते हुए युवाओं से नेता जी द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मंडल ने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के इंडिया गेट में नेताजी का प्रतिमा लगाए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र का यह सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री का निर्णय सराहनीय है। मंडल ने कहा इंडिया गेट में नेताजी की प्रतिमा लगाए जाने की प्रधानमंत्री का निर्णय से कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया है। विधवा विलाप कर रहा है। मंडल ने चुटकी लेते हुए कहा देश के लोगों को कांग्रेस का दर्द भली-भांति समझ में आ रहा है। आजाद भारत में नेताजी को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह कांग्रेस के शासन में कभी नहीं मिला। कांग्रेस परिवारवाद में फंसा रहा जिसका खामियाजा देश आज तक भुगत रहा है।

मंडल ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जो योगदान सुभाष चंद्र बोस का रहा है किसी अन्य नेताओं में कम ही दिखाई पड़ता है। नेताजी जीवन पर्यंत देश के लिए ही जीते रहे। कहा नेताजी का दूर दृष्टि, कुशल प्रबंधन, प्रबल इच्छा शक्ति, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत, सच्चे अर्थों में राजनेता थे। आजाद हिंद फौज सबसे समृद्ध उदाहरण है। मंडल ने अंडमान निकोबार में भारत का प्रथम अंतरिम सरकार का गठन कर नेताजी का अंग्रेजी सरकार का नींव हिला देने वाला निर्णय बताया। मंडल ने युवाओं से नेताजी से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए ललक पैदा करने एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया। मौके पर जिला महामंत्री सुमित शरण, जिला जामताड़ा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, प्रदीप राउत सहित कई भाजपा समर्थक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:08