जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा का एक दिवसीय नगर कार्य समिति की बैठक किसान भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह थे। मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पिछड़े वर्गों का हेमंत सोरेन सरकार में उपेक्षा हो रहा है। केंद्र की भांति झारखंड में झारखंड में भी 27 प्रतिशत पिछड़े वर्गों को मिलना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्गों को सम्मान देने का काम किया है।
मंडल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। साथ ही झारखंड सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करने को कहा। कहा कि अंधेरा छंटेगा कमल खिलेगा। झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और नाला और जामताड़ा दोनों ही विधानसभा का कार्यकर्ता आने वाला दिन कमल खिलाएगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, राजेश कुमार, जिला महामंत्री सुमित शरण सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

