जामताड़ा।
बिंदापाथर के लाईबनी एक निजी कार्यक्रम में मुखिया अबिता हांसदा के घर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने झारखंड राज्य के वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा किया। मंडल ने कहा झारखंड में तुष्टीकरण, भाई भतीजावाद बढ़ा है। हर स्तर पर झारखंड के वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार में तुष्टीकरण बढ़ा है। अब तो झारखंड में विधानसभा में नमाज पढ़ने के कक्ष से लेकर भाषा तक तुष्टिकरण का रंग देखा जा सकता है। कहा विकास में भी भेदभाव और तुष्टिकरण किया जा रहा है।
मंडल ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार द्वारा हिंदी, बांग्ला, संथाली भाषा का उपेक्षा करने का आरोप लगाया। राज्य की जनता नजदीक से चीजों को देख रही है। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर झारखंड के आदिवासियों को भी ठगने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के कामकाज से कोई वर्ग खुश नहीं है। व्यापारी, किसान, मजदूर ,सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा किसी वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया जनता में निराशा है। जनता उपेक्षित महसूस कर रही है। मंडल ने कहा भारतीय जनता पार्टी सभी मुद्दों पर निरंतर संघर्ष कर रही है और जनता के साथ खड़ी है। मंडल ने कहा कि जामताड़ा जिले के नाला और जामताड़ा दोनों ही विधानसभा के विधायक सत्ताधारी दल से हैं, परंतु क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो रहा है। मौके पर भारी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

