जामताड़ा।
नगर पंचायत के भगीरथ प्रयास से नगर पंचायत क्षेत्र के जलाशयों में आस्था के पर्व छठ के लिए साज सज्जा का काम अंतिम चरण में है।नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने इसकी जानकारी दी। रीना कुमारी के अनुसार पिछले कई दिनों से छठ के लिए नगर पंचायत जामताड़ा के सभी वार्डों में पड़ने वाले जलाशयों को छठ व्रतियों के लिए सुलभ बनाने के लिए वार्ड पार्षदों के अगुवाई में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों, विद्युत कर्मचारियों, कार्यालय के कर्मियों के अथक प्रयास से छठ घाट का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। विद्युत व्यवस्था निर्वाध हो इसके लिए आकर्षक आधुनिक लाइटिंग का प्रबंध किया जा रहा है।
रीना कुमारी ने सभी छठ व्रतियों को शुभकामना देते हुए सबके लिए मंगल कामना किया। नपं के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा की जा रही छठ के निमित्त व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के सभी सेवा कर्मियों को हृदय से शुभकामना दिया। साथ ही साथ छठ मैया के उपासकों को छठ को उत्साह एवं श्रद्धा से मनाने का आह्वान करते हुए छठ के लिए सभी नागरिकों को शुभकामना दिया।
