Jamshedpur Today News:खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें – अमर कुमार बाउरी

जमशेदपुर। झारखंड की वर्तमान सरकार से प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज के लोग नाखुश हैं। सरकार राज्य की जनता को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क, मूलभूत सुविधाएं आदि देने में सक्षम साबित नहीं हो रही है। इस तरह से राज्य चलाने से बेहतर है कि झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन इस्तीफा दे दें। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने जमशेदपुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही।गुरुवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस-वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्य की महिला असुरक्षित है। प्रतिदिन औसतन 5 हत्याएं राज्य में हो रही हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाएं आम है। उन्होंने कहा कि संजू प्रधान की हत्या भीड़ द्वारा पुलिस के सामने में कर दी जाती है और अभी तक उस पर सरकार मौन बनी हुई है। राज्य में अनुसूचित जाति समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण समाज के युवाओं को नौकरी या अन्य रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का राज्य में लागू नहीं किया जाना सरकार की हीन भावना को दर्शाता है। जबकि केंद्र सरकार ने 59000 करोड़ की राशि देश के अनुसूचित जाति समाज के युवाओं की छात्रवृत्ति के लिए राज्यों को दे रखा है। बावजूद इसके राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना को लागू करने में विफल साबित हुई
उन्होंने कहा कि राज्य में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की स्थिति अच्छी नहीं है। ज्यादातर लाभुक सरकार के इस लाभ से वंचित है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के गरीब, दलित, पिछड़े लोगों की जमीन को अपने कब्जे में ले रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा यदि सरकार अपने बचे ढाई वर्षो में राज्य हित में कार्य नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन कर सरकार को घेरने का काम करेंगे।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संजय निर्मल ने कहा कि वे झारखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। जिसके तहत पहले दिन उन्होंने रांची में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। उसके बाद उन्होंने गोंदा मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद रांची के कमड़े स्थित राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय छात्रावास के छात्रों से मिले। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन के प्रवास में जमशेदपुर के जमशेदपुर महानगर जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद देवपुर के नव जीवन आश्रम में वहां रह रहे हैं लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि प्रवास के तीसरे दिन में जमशेदपुर के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की एवं जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज बीएड के छात्रों से मुलाकात की। श्री निर्मल ने कहा कि उनके प्रवास का उद्देश्य राज्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करना है। ताकि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि झारखंड राज्य के लिए बेहतरीन कार्य कर सकें।

प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां के मुखिया अपने मुलाजिम से दरख्वास्त करते हैं कि उसे 48 एकड़ जमीन खनन के लिए दिया जाए और उस जमीन को वे अपने भाई, निजी सहायक, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि, पत्नी के बीच में बांट देते हैं। झारखंड सरकार के मुखिया का यह कृत पूरे देश के लिए हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है। यदि हेमंत सोरेन को पद से हटाया जाता है तो यह राज्य के लिए शर्म की बात होगी। ऐसे में नैतिकता के आधार पर झारखंड के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, भाजपा जमशेदपुर मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Seraikela-Kharsawan news :कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चांडिल एवं गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से की सीधी शैक्षणिक बातचीत

    सरायकेला-खरसावां। जिले के उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल एवं गम्हरिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने…

    Read more

    ADITYAPUR NEWS :औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व ट्रैफिक पर एसपी की बैठक

    सरायकेला-खरसावां | आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विधि व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायात की अध्यक्षता…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि