
जमशेदपुर।
शहर के गोलमुरी थाना अन्तर्गत पुलिस लाइन के एक घर से गुरुवार की रात एक महिला सिपाही सहित तीन लोगो का शव पाया गया है। वही बंद कमरे से तीन शव पाए जाने से इलाकों में सनसनी फैल गई है। वही मृतक की पहचान एस एस पी ऑफिस में तैनात महिला सिपाही सविता हेम्ब्रम के रुप में की गई है। उनके साथ जो शव पाया गया है उनमें 13 वर्षीय पुत्री गीता हेम्ब्रम और मां लखिया मुर्मू भी शामिल है। वही पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। वही पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जूट गई है।वही घटना की सुचना के बाद एसएसपी भी घटनास्थल पहुंचे और पुरे मामले की जांच की है। वही प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या से जुड़ा देखा जा रहा है। क्योंकि महिला सिपाही का घर आगे से तला लगा हुआ था। आशंका लगाई जा रही है कि हत्यारे तीनों की हत्या कर आगे से ताले लगा कर आराम से चलते बने होगे।
दो दिन से नहीं आ रही थी महिला सिपाही

एस एस पी कार्यलय में तैनात महिला सिपाही सविता हेम्ब्रम बीते दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रही थी। इसके बाद शक होने पर पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर में जाकर जांच की गई। जांच के क्रम में क्वार्टर के बाहर ताला लगा दिखा। पुलिसकर्मियों ने ताले को तोड़ अंदर प्रवेश किया, तो अंदर से सविता हेम्ब्रम सहित तीन शव मिले । दो अन्य मृतकों में सविता की बेटी और उसकी नानी बताई जा रही हैं। वही घटना की सुचना के बाद पूर्वी सिंहभूम के एस एस पी प्रभात कुमार सहित शहर के सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर वह कौन था, जो हत्या करने के बाद फ्लैट में बाहर से ताला लगा कर चला गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं जांच के बाद ही पक्के तौर पर कहा जा सकता है।
सविता के पति की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी
मृतक सविता हेम्ब्रम जमशेदपुर के एस एस पी कार्यलय में तैनात थी। उसके पति कैलाश हेम्ब्रम की हत्या नक्सलियों ने 12 वर्ष पूर्व जादुगोड़ा में कर दी थी। उसके बाद अनुकंपा के आधार पर उसे नौकरी उसे मिली थी।
Comments are closed.