Jamshedpur News :पूर्व विधायक साधू चरण महतो की अंतिम यात्रा निकली, अश्रुपूर्ण नैनो से श्रद्धांजलि दे रहे है  लोग

614
AD POST

जमशेदपुर।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के  ईचागढ के पूर्व विधायक साधू चरण महतों का पार्थिव शऱीर को आज सुबह टाटा मुख्य अस्पताल से चाण्डिल के ले जाया गया । वही  उनके पार्थिव शऱीर को  फुलो से सजे एक  ट्रक में  ऱखा गया है।वही जिस ट्रक में पार्थिव शऱीर रखा गया है। उसके पीछे पीछे काफी संख्या में गाड़ियों का काफिला लगा हुआ। चाण्डिल जाने के क्रम में स्थानिय लोग खास कर महिला और बच्चे जगह जगह वाहन को  रुकवा कर उनके पार्थिव शरीर को अश्रुपूर्ण नैनो से श्रद्धांजलि दे रहे है।

टाटा मुख्य अस्पताल में ऱखा गया था पूर्व विधायक साधू चरण महतों के पार्थिव शरीर को

AD POST

आपको बता दे कि मंगलवार की देर रात ईचागढ के पूर्व विधायक साधू चरण महतों के पार्थिव शरीर को कोलकोत्ता के रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल से लाकर टाटा मुख्य अस्पताल में  रखा गया था।जहां आज सुबह टाटा मुख्य अस्पताल से फुलों से सजा ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया।जहां उन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओ ने श्रद्घाजंली दी। उसके बाद यहां से उनके पार्थिव शरीर चाण्डिल गोलचक्कर ले जाया गया है। वहां पर स्थानिय लोग उनके पार्थिव शरीर को अश्रुपूर्ण नैनो से श्रद्धांजलि दे रहे है।

कोलकोत्ता में कल हो गया था निधन 

आपको बता दे कि किडनी बीमारी से जुझ रहे पूर्व विधायक साधू चरण महतो का निधन मंगलवार की सुबह कोलकोत्ता स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल में हो गया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

06:05