Jamshedpur Today News: टाटा स्टील पापी हैं -बन्ना गुप्ता

ईश्वर टाटा स्टील के अधिकारियों के पाप के लिए उन्हें माफ करे : बन्ना गुप्ता*

0 291
AD POST

*टाटा जी का दिल से सम्मान हैं, लेकिन उनके अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा का जो अपमान किया हैं उसके खिलाफ ये विरोध हैं: बन्ना गुप्ता*

मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा जी के प्रतिमा को धोया, अगरबत्ती दिखा पूजा किया फिर काला पट्टी बांधकर मौन व्रत पर बैठे

JAMSHEDPUR।

स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता टाटा स्टील के अधिकारियों के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर किए गए भगवान बिरसा मुंडा जी के अपमान से दुखी होकर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जमशेदजी नसरवानजी टाटा के प्रतिमा के पास प्रार्थना किया, उन्होंने सर्वप्रथम टाटा जी के प्रतिमा को पानी और गंगाजल से धोया, फिर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

AD POST

इसके बाद उन्होंने मुंह में काला कपड़ा बांध कर हाथ में तख्ती लिया और टाटा जी के प्रतिमा के नीचे मौन व्रत पर बैठ गए।एक घण्टा बैठने के बाद उन्होंने व्रत खत्म किया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा स्टील द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर किये गए गलतियों को सुधारने के लिए आज यहां जीवांत देवता के पास आया हूँ।

मुझे पता है कि आज जमशेद जी टाटा की आत्मा भी रो रही होगी अपने अधिकारियों के सोच पर, मुझे पता है कि अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को क्यों भुला दिया क्योंकि उनका नाता झारखंड या भगवान बिरसा से नही हैं, सभी बाहर से आये हैं तो उन्हें भगवान बिरसा का ख्याल कैसे रहेगा?

मुझे पूरा यकीन हैं कि आज यदि वे जमशेद जी टाटा जीवित होते तो वे इन अधिकारियों के इस दुहसाहस को कभी बर्दाश्त नहीं करते, उनका जीवन हमेशा कर्मचारियों और जनता की सुविधाएं को प्राथमिकता बनाने में गुजरा तभी तो वे जीवांत देवता कहलाये।

मैं टाटा स्टील के अधिकारियों के लिए आज प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें ईश्वर सद्बुद्धि दे और उनके पापों के लिए उन्हें माफ करें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:10