Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur today news:साकची की मानयोग संगत लड़ रही है चुनाव, मैं केवल संगत का प्रतिनिधि: निशान सिंह
Breaking News

Jamshedpur today news:साकची की मानयोग संगत लड़ रही है चुनाव, मैं केवल संगत का प्रतिनिधि: निशान सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 10, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

संगत चाहती है बदलाव और केवल संगत ही ला सकती है परिवर्तन: निशान सिंह

जमशेदपुर। शहर के उद्यमी और साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के प्रत्याशी सरदार निशान सिंह ने अपने आप को संगत का प्रतिनिधि बताते हुए साकची की संगत को चुनाव का प्रत्याशी बताया है। उनका कहना है कि साकची की सम्मानीय संगत यह चुनाव लड़ रही है वे केवल संगत के प्रतिनिधि मात्र हैं। निशान सिंह शुक्रवार को शहर के एक होटल में संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे।
आत्मविश्वास से लबरेज निशान सिंह ने कहा कि वे मुख्य सेवादार पद के लिए प्रत्याशी के रूप में साकची की संगत का प्रतिनिधित्व करने को पुरे आत्मविश्वास और अपनी जुझारू टीम के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। निशान सिंह ने कहा – संगत के आदेश पर ही उन्होंने चुनाव में भाग लेने का फैसला किया और उन्हें गर्व है कि इस दौरान कई बुद्धिजीवी और सूझवान लोग उनकी टीम से जुड़ते गए और एक विशाल कारवां बन गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साकची गुरुद्वारा के विकास को लेकर उनकी टीम ने सर्वे किया और एक खाका तैयार किया है और यदि उन्हें मौका मिलता है तो विकास और बदलाव खुद-ब-खुद संगत को दिख जायेगा। निशान सिंह ने कहा उनकी टीम का एक मात्र उद्देश्य है गुरुद्वारा का विकास और संगत की सेवा और उससे भी महत्वपूर्ण संगत को गुरुद्वारा से जोड़ना।
अपने घोषणापत्र के बारे में बताते हुए निशान सिंह ने कहा कि इस चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र पहले ही जारी कर दिया था और वे संगत से वादा करतें हैं कि घोषणा पत्र में अंकित एक-एक घोषणा को अक्षरशः लागु करेंगे।
निशान सिंह के घोषणापत्र के अनुसार सिख बच्चों को गुरमुखी एवं कीर्तन सिखाने के लिए प्रत्येक रविवार को ड्योढ़ी साहिब के हॉल में नियमित रूप से क्लास आयोजित की जायेगी। गुरुद्वारा के गुरु दरबार को पूर्णरूपेण वातानुकूलित किया जायेगा। ऐसे सिख बच्चे जिनके पिता का स्वर्गवास हो गया है उन बच्चों की स्कूल फीस माफ़ की जायेगी।
छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की शुरुआत की जायेगी। मॉर्डन इंग्लिश स्कूल की आधारभूत संरचना व बच्चों के अधिक दाखिले पर जोर दिया जायेगा। मॉर्डन इंग्लिश स्कूल को मान्यता सुनिश्चित करने के एक बोर्ड का गठन किया जायेगा। ग्रंथी और अन्य सेवादारों का ड्रेस कोड निर्धारित कर उनका वेतन भी बढ़ाया जायेगा।
अति गरीब बच्चियों के विवाह के लिए हरसंभव मदद की जायेगी। लंगर घर में आटा गूथने और रोटी बनाने वाली मशीन स्थापित की जाएगी।
निशान सिंह ने अंत में कहा चुनावी सुगबुगाहट शुरू होने के उपरांत उन्हें कई चुनौतियां भी मिलीं जिसका उन्होंने अपनी टीम की मदद से डट कर सामना किया और अपने काम में लगे रहे। निशान सिंह ने कहा संगत ही सर्वोपरि है और वह खुद चुनाव लड़ रही है तो मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूँ की साकची की संगत खुद जीत का सेहरा पहनेगी। संवाददाता सम्मलेन में निशान सिंह के आलावा परमजीत सिंह काले, रॉकी सिंह, हरमिंदर सिंह मिंदी, महेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, हरदयाल सिंह, शर्दूल सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू सहित जोगिंदर सिंह जोगी, राजू मारवाह, सुखविंदर सिंह निक्कू, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छितै, सुखदेव सिंह, शमशेर सिंह सोनी, सतबीर सिंह गोलडू, जगतार सिंह, अमरपाल सिंह और अन्य शामिल हुये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.