Jamshedpur Today News :मनीष ‘डेनियल’ बने आप के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी।

पूर्वी सिंहभूम जिला के साथ कोल्हान का भी अतिरिक्त प्रभार।

202
AD POST

जमशेदपुर।

 

AD POST

आम आदमी पार्टी, झारखण्ड के प्रदेश संयोजक डी.एन. सिंह के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी मनीष कुमार ‘डेनियल’ को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव आबिद अली द्वारा जारी पत्र में उल्लिखित है कि मनीष को कोल्हान की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है। इस अवसर पर ‘आप’ पार्टी के अनेक प्रदेश, प्रमंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मनीष को बधाई दी तथा सार्थक सहयोग देने का भरोसा दिया। डी.एन. सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मनीष जिला के साथ-साथ पूरे कोल्हान की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और पार्टी की जड़ों को मजबूत करेंगे। मनीष ने भी प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा उनकी पारदर्शी व निष्पक्ष कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कोल्हान के सभी पदाधिकारियों की एक मीटिंग बुला कर आगे की रणनीति की रूपरेखा तय करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:00