Jamshedpur Today News :पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाल को जमशेदपुर मारवाड़ी समाज ने किया सम्मानित

339
AD POST

जमशेदपुर। जाने-माने उद्योगपति व रूपा समूह के चेयरमैन प्रहलाद राय अग्रवाल को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री मिलने पर उनके सम्मान में आयोजित सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में जमशेदपुर से झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया, निर्वातमान प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अशोक मोदी शामिल हुए। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रहलाद राय अग्रवाल को उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही समारोह के उपरांत चर्चा के दौरान संगठन एवं समाज से संबंधित विभिन्न पहलुओ पर संक्षेप में चर्चा की गयी। इस संबंध में वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया ने कहा कि यह पुरे मारवाड़ी समाज के लिए गर्व की बात है की अपने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को इतने बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया।  मालूम हो कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता के बालीगंज में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में उद्योग व वाणिज्य, आध्यात्म, शिक्षा, कला- संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र के विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में पद्मश्री अग्रवाल को ममेंटों, शाल, व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस मौके पर प्रतिष्ठित सामाजिक, शैक्षणिक व व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े देश भर के 43 अन्य संस्थाओं ने भी पद्मश्री अग्रवाल को ममेंटों व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि रूपा समूह के चेयरमैन प्रह्लाद राय अग्रवाल को समाज एवं व्यापर के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:37