Jamshedpur Today News:गुरु रूप संगत से क्षमा चाहता हूँ, समय विवशता के कारण त्याग रहा हूँ पद: भगवान सिंह

हरजिंदर सिंह होंगे मानगो गुरुद्वारा के अगले प्रधान*

0 232
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

बैसाखी के शुभ मौक़े पर सीजीपीसी और मानगो के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने उत्तराधिकारी के रूप में सरदार हरजिंदर सिंह को मानगो गुरुद्वारा का अगला प्रधान घोषित किया गया।
बैसाखी और खालसा सृजन दिवस के अवसर पर मानगो गुरुद्वारा में संगत से भरी सभा में सरदार भगवान सिंह ने मंच से सरदार हरजिंदर सिंह के नाम की घोषणा अगले प्रधान के रूप में की। हरजिंदर सिंह के नाम पर संगत ने भी परवानगी दे दी। हालाँकि सरदार हरजिंदर सिंह कुछ निजी कारणों से पंजाब गये हुए हैं इसलिए मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। मानगो गुरुद्वारा के ट्रस्टी संता सिंह, जसबीर सिंह, प्रीतपाल सिंह व कृपाल सिंह ने भगवान सिंह को प्रधानगी का प्रशस्ति पत्र भगवान सिंह को दिया उपरांत भगवान सिंह ने हरजिंदर सिंह के नाम की घोषणा की।
भावुक मन से भगवान सिंह ने संगत से क्षमा मांगते हुए कहा की गुरु रूप संगत ने जो प्रेम उनके प्रति दिखाया है उनके वे ऋणी हैं वे उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। संगत के सहयोग से छः वर्ष गुरुद्वारा साहिब की जो सेवा की उसका सारा श्रेय उन्होंने संगत और अपने कमिटी सदस्यों को दिया।
भगवान सिंह ने कहा समय विवशता और अन्य जरुरी जिम्मेदारियों के कारण वे पूरा समय गुरुद्वारा साहिब को नहीं दे पाएंगे परन्तु जब भी उनकी जरुरत होगी वे सशरीर उपस्थित रहेंगे और उनका सहयोग बरकार रहेगा। पद त्यागने के बाद नव नियुक्त प्रधान को उन्होंने बधाई देते हुए आगे के कार्यों के लिए शुभकामएं भी दी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

05:41