Edition -13
जमशेदपुर।21 नवबरं
रवि झा,(rabijha24@gmail.com)
दिन भर की झारखंड की जमशेदपुर की दस प्रमुख खबरों के साथ रात दस बजे में आपका स्वागत करते है। हमारे पोर्टल www.biharjharkhandnewsnetwork.com में । आप अपनी राय rabijha24@gmail.com में दे सकते हैं।
1.सोमवार को पेट्रोल 98.45 और डीजल 91.48
जमशेदपुर।
IOC से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को जमशेदपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नही की गई है।जानकारी अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 98.45 रुपया होगा। जबकि डीजल की कीमत 91.48 प्रतिलीटर रहेगा
2.Jamshedpur Corona Update : शहर में आज 5 कोरोना पोजिटिव मिले, सक्रमितों की संख्या बढकर 34 हुई
जमशेदपुऱ।
पूर्वी सिहभूम जिला में कोरोना पोजिटि व के पांच मामलें सामने आए है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार रविवार को कुल पांच कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसमें मानगो सें तीन, सोनारी और सिदगोड़ा में एक एक लोग पाए गए हैं।वही इसके साथ ही पूर्वी सिहभूम जिले में कोरोना सक्रमितों की संख्या बढकर34 हो गए हैं।दूसरी ओर आज दो लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गईहै।
3.एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी पोटका व अन्य पदाधिकारी ने जिला अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जमशेदपुर।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2022 के तहत जिला एवं प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैम्प का पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया एवं केंद्र में उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल, पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास एवं अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद तथा अन्य निर्वाचक निबंधन एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्रों में नये मतदाताओं को जोड़ने हेतु पपत्र 6, मतदाता सूची से नाम हटाने हेतु पपत्र 7, मतदाता सूची में सुधार हेतु पपत्र 8 जमा लिया गया। यह कार्यक्रम एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा इस कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्र में 24 नवंबर को दिव्यांग लोग, जिनका मतदाता सूची में नाम नही है वे अपना नाम दर्ज करा सकते है। 27 एवं 28 नवंबर को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन होगा ।
4 SDO ने बी एल ओ को लगाई फटकार
जमशेदपुर।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह- अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम संदीप कुमार मीणा के द्वारा आज कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होनें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपेक्षित कार्य प्रगति नहीं करने वाले बीएलओ को फटकार लगाई। उन्होंने प्रपत्र 6,7, 8 और 8क जमा करने में पिछड़ने वाले बीएलओ को फटकार लगाते हुए अधिक से अधिक प्रपत्र संग्रह करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बीएलओ को घर घर जाकर सभी मतदाताओं का ब्लैक एंड वाइट का फोटो सुधार हेतु रंगीन फोटो संग्रह करने के भी निर्देश दिये। मतदाता सूची पुनरीक्षण में जमशेदपुर पूर्वी के बीएलओ के प्रदर्शन की समीक्षा हेतु अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के कार्यालय में दिनांक 22 .11.2021 को बैठक बुलाई गई है
5.15 सिख अमृत छक बने गुरु वाले
जमशेदपुर शहर के 15 आम सिख अमृत छक कर गुरुवाले बनते हुए खास सिख बन गए। रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो परिसर में अकाली दल जमशेदपुर और मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय अमृत संचार कायर्क्रम आयोजित किया गया था।
6.बिष्टुपुर स्थित पंप हाउस का मोटर जला, बागबेड़ा में पानी की हो रही परेशानी
जमशेदपुर।
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आज दूसरे दिन भी बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस की मोटर की मरम्मत नहीं हो पाई है। जिसके कारण बागबेड़ा कॉलोनी वासियों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण स्थानीय लोग दूरदराज से पीने का पानी ला रहे हैं तो कई लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं। श्री गुप्ता ने जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को वस्तु स्थिति से अवगत करवाएं। जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने श्री गुप्ता से कहा कि जब तक मोटर की मरम्मत नहीं होती है तब तक बागबेड़ा कॉलोनी में अपने निजी पानी टैंकर से पीने की पानी आपूर्ति करगे। ताकि बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को पीने के पानी की समस्या ना उत्पन्न हो।
- कंगना राणोत अपनी हद्द में रहे : जमशेदपुरी
जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कंगना राणोत पर वार करते हुए उन्हें हद में रहने की सलाह दी है हरविंदर ने कहा की उसे किस हक़ से पद्मश्री का अवोड़ दिया गया है ये समझ से परे है उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में अपनी क़ुर्बानी देने वालों को जब एक सनकी एक्टर भीख बताती है तो बहुत शर्म अति है की एसी ओरत को भारत सरकार सनमानित करती है हरविंदर ने कहा है की पहले कंगना ने किसानो का मज़ाक़ उड़ाया फिर भारत की आज़ादी में क़ुर्बानी देने वालों के बारे में ग़लत बयान बाज़ी की ओर अब जब सरकार ने तीनो कृषि क़ानून वापस लिए तो उसके पेट में दर्द होने लगा हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने जमशेदपुर के तमाम लोगों से अपलि की है की कोई भी सक्श उस पागल सनकी ओरत की मूवी ना देखने जाए ओर ना ही शहर में उसी मूवी लगने दे उन्होंने ने भारत सरकार से अपील की है की तुरत उससे पद्मश्री वापिस लिया जाए वरना ये 1947 में देश को आज़ादी दिलाने वालों का मज़ाक़ उड़ाने जेसा होगा
- संवाद, संपर्क और समन्वय के बल पर भाजपा पुनः करेगी वापसी: रघुवर दास
जमशेदपुर। जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान में रविवार को साकची गंडक रोड के स्वामी विवेकानंद मैदान में पश्चिम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो के प्रेरणा व देखरेख एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से सम्मिलित हुए। समारोह का पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं मनोरंजन दास ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके अतुलनीय योगदान के प्रति आभार जताया गया।
- झारखण्ड सरकार के हिन्दू विरोधी नीतियों के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् ने दिया धरना
जमशेदपुर।
विश्व हिन्दू परिषद् जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में झारखण्ड सरकार के हिन्दू विरोधी नीतियों के विरोध में दिनांक 21 नवम्बर रविवार को सांकची गोलचक्कर में में धरना प्रदर्शन किया गया और मांग रख्खा गया कि बेवजह हिन्दू वादी कार्यकर्ताओं पर किया गया केस वापस हो, गौ तस्करी तथा गौ कसी,धर्मांतरण में पूर्णतः रोक लगायें, जगह जगह कर्बला का निर्माण कर भ्रम जाल से दिन्दू युवतियों को बंदी बनाकर बलातकार करने वालों पर कठोर तम कारवाई की जाए, मठ मन्दिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ऐसी कई हिन्दू मान बिंदुओं की मांग रख्खा गया।
10 राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 623वां नेत्र शिविर के ऑपरेशऩ सत्र
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 623वां नेत्र शिविर के ऑपरेशऩ सत्र में 32 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। जाने माने समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ स्व. के. पी. सिंह के पुण्य स्मृति में उनके पुत्रवधु-पुत्र किरण सिंह – राजेव सिंह के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी बनवारी लाल खण्डेलवाल, प्रकाश मिश्र, कमल किशोर लड्डा, राकेश मिश्र एवं रेड क्रॉस कार्यकर्ता उपस्थित थें। कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी। जिसके पश्चात ऑपरेशऩ कराये लोगों को चश्मा, दवा व आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।
