Jamshedpur Today News:चाय पे चर्चा ग्रुप ने गोलमुरी में मनाया शहीद दिवस, याद किये गए भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव

129
AD POST

जमशेदपुर। अपनी युवावस्था एवं सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिये समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस पर गोलमुरी में बुधवार को चाय पे चर्चा ग्रुप के द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से शहीद दिवस मनाया गया। ग्रुप के सक्रिय सदस्य मोहम्मद नौशाद के नेतृत्व आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने इंकलाब जिंदाबाद, वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाये।

AD POST

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने फांसी के फंदे को चूम लिया था। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा उन्हें फांसी दी गई। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने के गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि अर्पित करता है। भगतसिंह ने अपने अति संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, उनके बाद अब किसी के लिए संभव न होगी।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, नौशाद खान, प्रोबिर चटर्जी राणा, अमरजीत सिंह राजा, विजय गोंड, अशोक कुमार सामंता, कुमार अभिषेक, कुमार आशुतोष, सुरेंद्र सिंह शिंदे, पप्पू उपाध्याय, शैलेश गुप्ता, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, गणेश बिहारी, गोपाल अग्रवाल, शिवशंकर तिवारी, राजा राव, गणेश राव, सोहन लाल, गगन सिंह, जगदीश प्रसाद, सुदीप्तो, साकेत कुमार, संदीप आईच, प्यारे लाल साहू, संजय मुंडा, राम कल्लु शुक्ला, रंजीत गुप्ता, निर्मल गोप, निकेत सिंह, अनिकेत रॉय, जयदीप मुखर्जी समेत अन्य उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:09