जमशेदपुर।
कदमा प्रतिमा नगर में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हम सभी के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा श्री चितरंजन वर्मा जी एवं मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा जी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल के कार्यालय प्रभारी डी एन सिंह ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश बास्के, प्रेम कुमार, कमल कुमार, शोभा श्रीवास्तव, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, के एन ओझा, संतोष सिंह, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री विक्की यादव, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष खुशी ओझा, राजाराम, गणेश भूमीज, बिनोद रजक, यशवंत सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अविनाश प्रसाद, मोहन दूबे, अभिषेक सिन्हा, सुखदेव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
