भाजमो जमशेदपुर महानगर की बैठक जिला कार्यालय साकची में आयोजित कि गई. बैठक में 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर संडे मार्केट बिरसानगर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
जमशेदपुर।
भाजमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय साकची में आयोजित कि गई. बैठक की अध्यक्षता भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कि. बैठक में जनसुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन समीक्षा हुई और सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवार सभी समस्याओं को बताया जिसपर जल्द निराकरण करने की बात कही गई. संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और जल्द ही सभी मंडलों की समन्वय बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया. भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती में प्रातःकाल बिरसानगर संडे मार्केट में शहीद बिरसा मुंडा कि प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, बारिडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, महामंत्री मार्टिन लैजरस, सितारामडेरा मंडल महामंत्री अभिजीत चंद्रा सहित अन्य उपस्थित थे.
