Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : मानवतावाद की मूल धारा को मानव मात्र में ही अवरुद्ध न रखकर विश्व के चर-अचर में व्याप्त कर देना ही नव्य मानवतावाद हैं
Breaking News

Jamshedpur Today News : मानवतावाद की मूल धारा को मानव मात्र में ही अवरुद्ध न रखकर विश्व के चर-अचर में व्याप्त कर देना ही नव्य मानवतावाद हैं

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 29, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए, भारत सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वेबीनार के माध्यम से तीन दिवसीय प्रथम संभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया है जमशेदपुर एवं उसके आसपास के सभी आनंद मार्गी घर बैठे ही प्रथम संभागीय सेमिनार का लाभ ले रहे हैं, तीन दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन आनन्दमार्ग प्रचार संघ द्वारा आयोजित प्रथम संभागीय सेमिनार 2022 के अवसर पर आनन्दमार्ग के वरिष्ठ आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने

“नव्यमानवतावाद-अंतिम आश्रद्य” विषय पर बोलते हुए कहा कि आज मानवतावाद के नूतन व्याख्या की जरूरत है और वह नए सिरे से व्याख्यायित मानवतावाद ही नव्यमानवतावाद है। नव्यमानवतावाद कहता है कि जिस तरह अपने लिए मनुष्यों को उसका अस्तित्व जितना प्रिय लगता है उसी तरह दूसरे व्यष्टि के लिए उसका अपना अस्तित्व भी उतना ही प्रिय है। हर एक जीव को इस अस्तित्व-प्रियता को यथायोग्य मूल्य न देने पर सामग्रिक रूप से मानविकता का विकास असम्भव हो जायगा। अतः मनुष्य को केवल अपने परिवार, जाति या गोष्ठी की बात न सोचकर सामग्रिक रूप से मनुष्य के बारे में सोचना होगा, सामग्रिक रूप से जीव जगत, जन्तु जगत, उद्भिज जगत के कल्याण के बारे में विचार करना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह अवश्य ही क्षतिकारक है। नव्यमानवतावाद कहता है कि पूरे सृष्टि के सृष्ट जीवों की सुरक्षा, वायु एवं जल तथा पर्यावरण के संतुलन की सुरक्षा करनी होगी क्योंकि सबको समान अस्तित्विक अधिकार प्राप्त है। इस सृष्टि क मध्य, इस सृष्ट जगत में केवल मनुष्य ही सबसे अधिक चिन्तनशील प्राणी है। इस कारण समस्त सृष्ट जगत के अभिभावकत्व का महान दायित्व मनुष्य के ऊपर ही है। अतः मानवतावाद की मूल धारा को मानव मात्र में ही अवरुद्ध न रखकर विश्व के चर-अचर में व्याप्त कर देना होगा। इसे ही नव्यमानवतावाद कहेंगे। यह नव्यमानवतावाद मनुष्य के मानवतावाद को विश्वेकतावाद में सर्वजीव भाव में व्याप्त कर देगा। अतः वह आदर्श
जो भूमा भ्रातृत्व के आदर्श की वकालत करता है, जो मनुष्य के साथ पौधों, जन्तुओं एवं विश्व ब्रह्माण्ड के प्रत्येक
कण के साहचर्य को प्रकट करता है, नव्यमानवतावाद कहलाता है। यदि विशुद्ध आध्यात्मिकता मनुष्य का लक्ष्य
है तो नव्यमानवतावाद उसका पथ है। हर जीव के अस्तित्वप्रियता को यथायोग्य मूल्य न देने पर सामग्रिक रूप से
मानवकता का विकास असंभव हो जायगा। मनुष्य को व्यष्टि या परिवार, जाति या गोष्ठी से ऊपर उठकर
सामग्रिक रूप में मनुष्य, जीव जगत, उद्भिज जगत के कल्याण के बारे में विचार करना होगा अर्थात्‌ सर्वजन
हिताय सर्वजन कल्याणार्थ सोचना होगा। मनुष्य को विवेक एवं भक्ति के पथ पर चलना होगा। संकीर्ण
भावप्रवणतायें एवं संकीर्ण दृष्टिकोणों या डोगमा (अंधविश्वास) के पथ को त्याग करना होगा एवं सार्वभौमिक
दृष्टिकोण को अपनाना होगा। आज मनुष्य अपने ही सृष्ट वस्तुओं एवं परिस्थितियों से भयभीत है। आज मनुष्य
नैतिकता, मतवाद, समुदाय, भाषा और राजनीतिक विचारों के द्वारा बँटा हुआ है। वह प्राकृतिक संसाधनों का
शोषण एवं उनकी उपेक्षा करता है। उसने पृथ्वी की जल, हवा एवं वातावरण को प्रदूषित कर रखा है। पार्थिव
संकट के इस युग में श्री पी.आर. सरकार का नव्यमानवतावाद ही एकमात्र समाधान है। पूरे विश्व ब्रह्माण्ड में एक
ही सतता परमात्मा की अभिव्यक्ति के रूप में देखना होगा। सबके जीवन मूल्य, अस्तित्विक मूल्य एवं उपयोगिता
मूल्य को ध्यान में रखकर चलना होगा। अतः मनुष्य निर्मिति सभी भेदभावों- जाति, रंग, भाषा, राष्ट्रीयता से ऊपर
उठना होगा। यही नव्यमानवतावाद की अन्तरात्मा है जो 360 डिग्री वाले सार्वभौमवाद में आश्रय लेती है। आज
का युग नव्यमानवतावाद का युग है। मानवता एक नए युग के कगार पर खड़ा है। मानवता एक एवं अविभाज्य
है— परम सत्ता को प्रेम करने का मतलब है– सबको प्रेम करना क्योंकि सभी उसी एक परम सत्ता की
अभिव्यक्ति है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:जमशेदपुर में साहित्य, पर्यावरण और विचारों का महोत्सव,21–22 दिसंबर को होगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025

December 13, 2025

Jamshedpur News:युद्धस्तर पर तैयारी , 14 दिसंबर की रात तक पूरा होगा मिशन, कोल्हान के पहले ‘Gen-Z डाकघर’ को दिया जा रहा अंतिम रूप

December 13, 2025

Jamshedpur News:बिष्टुपुर के रीगल बिल्डिंग में होम लेन इंटीरियर शोरूम का शुभारंभ

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.