Jamshedpur today news: आप पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया

374
AD POST

लोगों में आप पार्टी की सदस्यता लेने की होड़।*
*कार्यकर्ता-जोड़ो अभियान पश्चिमी जमशेदपुर पहुँचा।जमशेदपुर।

AD POST

आज सुबह दस बजे विधानसभा प्रभारी के.के. सिंह व विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह ने पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा के कई इलाकों में सघन सदस्यता अभियान चलाया। इस मुहिम में आज पश्चिम जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपूरी कालोनी, गरम नाला तथा नार्दन टाउन में कैम्प लगाकर दर्जनों लोगों को आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा टोपी-पट्टा पहना कर उनका विधिवत स्वागत किया गया। के.के. सिंह ने नवागंतुकों को केजरीवाल के विकास मॉडल की जानकारी भी दी। नए सदस्यों में साधु शरण लाल, जोगिंदर सिंह, दिलीप तिवारी, रमेश मिश्रा, धनंजय महतो, शिवजी सिंह, राजेंद्र महतो, संजय तिवारी, देवंती देवी, शंभू महतो, गायत्री देवी, विमलेश सिंह, मुरारी सिंह, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, शंभू तिवारी, शिवबिहारी राम, कौशल कुमार, कन्हैयालाल साह एवं बिंदेश्वर साहू प्रमुख रहे।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

18:46