JAMSHEDPUR TODAY NEWS :सामुदायिक भवन में एक सेनिटरी नेपकिन वेनड़िंग मशीन लगाया गया
यज्ञ संस्थान का पहल सराहनीय है तथा शिघ्र ही उनके सहयोग से दूसरे आश्रमों मे भी सेनिटरी नेपकिन वेनड़िंग मशीन लगाया जाएगा- डॉ मृत्युंजय धाउड़िया, जिला यक्ष्मा सह कुष्ठ निवारण पदाधिकारी

जमशेदपुर।

यज्ञ संस्थान ,जमशेदपुर के सौजन्य से सामुदायिक भवन,नवजीवन कुष्ठ आश्रम, देवनगर-बाराद्वारी में एक सेनिटरी नेपकिन वेनड़िंग मशीन लगाया गया। उद्घाटन के मौके पर जिला यक्ष्मा सह कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया ने इसे एक सराहनीय प्रयास बताया। इसके इस्तेमाल से महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धित बिमारियाँ जैसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ल्यूकोरिया, मेन्सट्रुअल हाईजीन आदि संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगा।
जिला कुष्ठ कल्याण समिति के महामंत्री मो0 जैन्नुदीन ने भी इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी आश्रमों मे भी इसे लगाने की आवश्यकता है।
अंत में अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो, समाजसेवी डॉ0 विजय मोहन सिंह, यज्ञ संस्था के अध्यक्ष कविता रानी, सचिव डॉ0 प्रिया रानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका दास, प्रोजेक्ट कामख्या के समन्वयक मनिषा कुमारी,जे0एन0ए0सी के स्वेच्छिक कार्यकर्ता रमेश प्रसाद, माधुरी कुमारी, अनिल महतो,धान सिंह,बिन्दु कुमारी, सहिया अंजली कुमारी तथा मामोनी महतो,मो0 जैन्नुदीन, जवाहर राम पासवान, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका तथा नवजीवन आश्रम के लोगों का योगदान रहा।।