Jamshedpur News:जब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर ने सरयू के पैर छुए ,फिर आशीर्वाद में मांगा…

जब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर ने सरयू के पैर छुए ,फिर आशीर्वाद में मांगा…

जमशेदपुर। साकची स्थित महाराणा प्रताप की जयंती में शामिल इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी समीर महंती ने जमशेदपुर (पुर्वी) के विधायक सरयू राय का एकाएक पैर छूकर जीत का आर्शीवाद मांग लिया। वही मौजूद झारखंड क्षत्रिय संगठन से शंभू सिंह और आजसू नेता चन्द्रगुप्त सिंह का भी अभिवादन कर समर्थन मांगा। इस दौरान तीनो से समीर महंती ने बाते की और गिले शिकवे दुर कर सहयोग मांगा। हालांकि नेताओ ने समीर को हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिया। और यह बात राजनितिक गालियारो मे चर्चा का विषय बन गया। दरअसल साकची स्थित मैरिन ड्राइव में झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समीर महंती भी शामिल थे।मालूम हो कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समीर महंती को प्रत्याशी बनाया है। और जमशेदपुर लोकसभा सीट के अंदर जमशेदपुर (पुर्वी) विधान सभा आता है जहा से विधायक सरयू राय है। अभी तक विधायक सरयू राय ने किस पार्टी को समर्थन देगे उसकी घोषणा नही की है।वही शंभू सिंह भाजपा के समर्थक और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी है जबकि चन्द्रगुप्त सिंह आजसू के बड़े नेता है और आजसू और भाजपा में गठबंधन है।
समीर ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, साकची में देश के वीर सपूत माहाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी. साकची स्थित महाराणा प्रताप चौक में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी समीर मोहंती भी पहुंचे. उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया. मौके पर घाटशिला के विधायक सह झामुमो पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य मौजूद थे.