Jamshedpur News:भालूबासा रजक समाज के *महिला समिति* ने मनाया सावन महोत्सव

जमशेदपुर।
भालूबासा रजक समाज के *महिला समिति* तत्वाधान में सावन महोत्सव के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
एक तरफ सावन महोत्सव के अवसर पर समाज की महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक नृत्य, गीत, और कैट वॉक कर महौल को उत्सव और खुशनुमा बनाया, वही दूसरी तरफ नारी सशक्तिकरण पर विचार गोष्टी के माध्यम से महिलाओं को समाज का नेतृत्व करने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवम राजद नेत्री श्रीमती शारदा देवी ने कहा, की महिलाओं को अब डरने की जरूरत नही, परंतु परिवार समाज और स्वयं के विकास में संतुलन बनाने की जरूरत, शिक्षा ही एक मात्र विकल्प है जो महिलाओं को सशक्त कर सकता है।
विचार गोष्टी में रजक समाज के भालूबासा के अध्यक्ष राम चन्द्र प्रसाद ने कहा की उन्हें अपने समाज के महिलाओं पर गर्व है, जो हर क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रही है।
श्रीमती ललिता देवी, श्रीमती रानी देवी, प्रेस संवाद दाता रीमा देवी, अनुराधा चौधरी, रामाशिस रजक इत्यादि ने अपने विचार रखे।।

*सावन क्वीन *श्रीमति नम्रता देवी बनी*
कार्यक्रम का संचालन एकता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से आशा देवी, झानो देवी, सरिता देवी, गीता सिंह, रानी देवी, मीनू प्रसाद डॉक्टर राजेंद्र रजक, अशोक रजक, जय राज, नवीन रजक के साथ, मनीफिट, भालूबासा, रानीकुदार की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।