
जमशेदपुर।


शिवरात्रि के शुभ अवसर पर साकची स्थित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री रह चुके जमशेदपुर के युवा कलाकार प्रेम दीक्षित अपने युवा साथियों के साथ बागी नेता सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा में सम्मिलित हुए जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पार्टी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा में स्वागत किया तथा जिलामंत्री राजेश झा ने सदस्यता ग्रहण करवाया।
सुबोध श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम दीक्षित जैसे युवा कलाकार कार्यकर्ता के जुड़ने से पार्टी के अन्य युवा कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा प्रदान होगा तथा दीक्षित के उर्जा से मोर्चा को पश्चिम विधानसभा में युवाओं के बीच मजबूती तथा कार्य करने की प्रबल क्षमता प्रदान होगी। तथा सभी नए युवा सदस्यों को संगठन में कार्य करने हेतू पार्टी के नीति सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और पार्टी के मूल विचारों से अवगत करवाया।
भारतीय जनतंत्र मोर्चा में भाजपा मानगो मंडल युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री प्रेम दीक्षित के साथ उनके परम मित्र भाजपा युवा मोर्चा पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता,अश्वनी कुमार,अभिषेक राय,अविनाश सिंह,सूरज शर्मा तथा अविनाश राय जैसे युवा साथी भाजपा छोड़ भारतीय जनतंत्र मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता ग्रहण कर मीडिया से बात करते हुए प्रेम दीक्षित ने कहा कि मैं कभी भाजपा नहीं छोड़ना चाहता था पर सरजू राय के अपनेपन और भाजपा पदाधिकारियों के पराए पन के कारण मजबूरन पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा का सदस्यता लिया दीक्षित ने कहा कि भाजपा अब आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं व्यापारी और उद्योग पतियों की पार्टी बनती जा रही है यहा पद कार्यशैली को ना देख कर कार और धन को देख कर दिया जाता है जिसकी जितनी ऊंची पर भी होती है उसे उतना ऊंचा पद प्रदान किया जाता है प्रेम ने बताया कि करुणा काल में जहां पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति थी कलाकारों को कोई सहायता नहीं मिल रही थी वहा पार्टी से कई बार मदद मांगने पर भी कोई मदद नहीं मिला यहां तक की सांसद ने भी सामने से आश्वासन देकर फोन उठाना बंद कर दिया तथा व्हाट्सएप के मैसेज को देखकर भी कोई रिप्लाई नहीं दिया पर सरयू राय बिना उनके कहे किसी और से सूचना मिलने पर जहा अपने पदाधिकारी द्वारा मुझ तक सहायता पहुंचाई वही मेरे द्वारा कहे कलाकारों को भी सहायता पहुंचाया तथा समय-समय पर दूरभाष के माध्यम से हाल-चाल जानते थे।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला मंत्री राजेश झा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, उलीडीह के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कार्यालय प्रभारी त्रिलोचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.