Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई वरीय नेताओं ने रिम्स जाकर ली घायल कार्यकर्ताओं की जानकारी
Breaking News

Jamshedpur News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई वरीय नेताओं ने रिम्स जाकर ली घायल कार्यकर्ताओं की जानकारी

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर

भाजयुमो झारखंड प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राज्य की हेमंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और झूठे आश्वासन के खिलाफ युवाओं का आक्रोश चरम पर था। इस दौरान झारखंड के कोने-कोने से रांची पहुंचे लाखों की संख्या में सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों को पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, आंसू गैस, लाठीचार्ज और रबर की गोलियां चलाई। पुलिस द्वारा चलाये गए रबर की गोली से जमशेदपुर महानगर के दो युवा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकरियों के साथ घायल कार्यकर्ताओं को रिम्स में भर्ती कराया। जहां सभी का चिकित्सकों के द्वारा इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। घायलों में बिरसानगर जोन नंबर 9 निवासी कृष्णकांत राय और गोविंदपुर निवासी रितेश सिंह शामिल हैं। वहीं, संध्याकाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप साही समेत कई नेताओं ने रिम्स अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा कार्यकर्ताओं की सेवा में तत्पर दिखे और सभी के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस का नहीं बल्कि आतंक का राज कायम हो गया है। जहां सीएम हेमंत सोरेन पूरे प्रदेश की प्रजा पर अपनी मनमानी चला रहे हैं और अगर बदले में कोई सरकार से सवाल करे तो उनकी आवाज को दमनकारी नीति के तहत गोली-बंदूक और लाठी से दबाने की कोशिश करते हैं। झारखंड के युवाओं का संकल्प अटल है, अब इस तानाशाह और भ्रष्टाचारी सरकार का पतन निश्चित है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने गोली-बंदूक के दम पर बलपूर्वक झारखंड के युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी बातों को रख रहे युवाओं पर गोलियां चलाई गई। कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के आक्रोश और हुंकार से घबरा गई है। अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए हेमंत बाबू इस कदर बौखलाएं हैं कि युवाओं पर गोली चलवा रहे हैं। यह हेमंत सरकार के कुशासन का आखिरी वक्त है, 2019 से अबतक लूट, खोखले वादे और जंगलराज के कारण युवाओं का आक्रोश सड़क पर दिखा है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही से घायल कार्यकर्तओं के खून की एक-एक बूंद का हिसाब होगा। हम कार्यकर्ताओं के संघर्ष को व्यर्थ नही जाने देंगे। झारखंड से इस जुल्मी, निरंकुश और निक्कमी सरकार की विदाई तक भाजपा कार्यकर्ता विश्राम नही करेंगे। अब इस निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने को आतुर है।

इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में जमशेदपुर के कई वरीय नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.