Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:भाजपा ने बहरागोड़ा विधानसभा से की कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
Breaking News

Jamshedpur News:भाजपा ने बहरागोड़ा विधानसभा से की कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 23, 2024No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बोले शिवराज सिंह चौहान- हेमंत सरकार में राज्य में माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा पर संकट, झारखंड में लैंड जिहाद और लव जिहाद नही चलने देंगे।

जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कोल्हान फतह करने के उद्देश्य को साधने के लिए भाजपा मिशन मोड पर कार्य कर रही है। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शाखा मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक बरकुंवर गागराई समेत कई वरीय नेतागण शामिल हुए। इस दौरान परिवर्तन सभा में भारी बारिश के बीच हजारों स्थानीय निवासी एवं समर्थकों ने सक्रिय भागीदारी से सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिया। *केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान* ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका संबोधन भ्रष्टाचार, माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा के साथ बांग्लादेशी घुसपैठ और हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच जनता का उमड़ा जनसैलाब और भाजपा के प्रति उत्साह बता रहा है कि झारखंड में अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने झारखंड के हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि झामुमो अब जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार बन गयी है। शिवराज सिंह ने 4 साल 10 महीने से चल रही हेमंत सरकार की निंदा करते हुए कहा कि युवाओं की दौड़ में दर्जनों युवाओं की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। जो सरकार नौकरियों के लिए परीक्षा लेने में असमर्थ रही हो वो भला युवाओं को नौकरी कैसे दे सकती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में 2 लाख 87 हजार पद खाली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही पहली केबिनेट की मीटिंग में इन रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। इससे पहले पवित्र चित्रेश्वर धाम से पूजा अर्चना के बाद परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि झारखंड में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बंगलादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स के कारण घुसपैठियों को सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाकर उन्हें संरक्षण दे रही है। वोट बैंक के लिए माटी का सौदा करने जैसा है। शिवराज सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलने दिया जाएगा। जो झारखंड की ज़मीन पर कब्जा कर रहे हैं उन्हें भाजपा की सरकार आने पर चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। उन्होंने माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा के लिए जनता से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की ताकि राज्य में तीनों सुरक्षित रह सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने कड़ा कानून बनाया है ताकि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि चुनाव में जब 2 महीने बचे हैं, तो झामुमो-कांग्रेस सरकार लोक लुभावने वादे कर रही है, लेकिन जनता अब ठगे जाने वाली नहीं है। उन्होंने एक लोककथा का जिक्र करते हुए कहा कि शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा, लेकिन अब हम इसमें नहीं फसेंगे। कहा कि बहुत जल्द भाजपा का वचन पत्र जनता के सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने पर नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा जिससे कि अवैध रूप से बसे घुसपैठिये को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।

अंत में, शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दें जिससे राज्य में विकास और जन सुरक्षा के साथ जल, जंगल और जमीन एवं माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी* ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन को झारखंड के भविष्य के लिए अति आवश्यक बताया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड की समृद्ध खनिज संपदाओं को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राज्य में बालू, कोयला, पत्थर और जमीन की धड़ल्ले से लूट हो रही है। यहां तक कि सेना की जमीन भी हेमंत सरकार द्वारा बेच दी गई। हेमंत सरकार का एकमात्र उद्देश्य है अपनी और अपने परिवार की तिजोरी भरना।

उन्होंने कहा कि ऐसी लुटेरी सरकार को सत्ता से खदेड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। जब भाजपा की सरकार होती है, तो झारखंड का विकास तेज गति से होता है। झारखंड अलग राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, जिन्होंने वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया था। लेकिन सत्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार आते ही राज्य के खनिज संपदाओं को लूटने में तीनों दलों के नेताओं में रेस लगी हुई है।

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के प्रति भाजपा के प्रेम और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का दिल झारखंड के लिए धड़कता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो और कांग्रेस के नेता केवल भाषणों में आदिवासियों की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता में सबसे अधिक अत्याचार उन्हीं पर किया गया है।

बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज को सम्मान दिया है। भाजपा सरकार ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाई, संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया, और ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए। देश में कोई और राजनीतिक दल आदिवासियों के प्रति इतनी चिंता कभी नही की।

विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर चुनावी लाभ के लिए 1 हजार रुपये की योजना लाकर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि अगर यह योजना एक साल पहले से लागू होती, तो इसे ईमानदार प्रयास माना जा सकता था। लेकिन अब यह केवल चुनावी हथकंडा है।

उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों का हवाला देते हुए कहा, 72 हजार रुपये सालाना देने का प्रति गरीब परिवार को वादा किया गया था, लेकिन 5 साल में एक पैसा भी नहीं मिला। न चूल्हा खर्चा दिया गया, न नवविवाहितों को सोने का सिक्का। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया था, लेकिन वह भी खोखला साबित हुआ। सिपाही भर्ती प्रक्रिया में युवाओं की मौत पर उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है और युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रही है। 21 और 22 सितंबर को पूरे झारखंड में इंटरनेट बंद करना और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना हेमंत सरकार की विफलताओं का प्रमाण है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे झारखंड की परिवर्तन यात्रा में जनता का संदेश है ना सहेंगे, ना कहेंगे, अब बदल के रहेंगे।

*पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा* ने कहा कि परिवर्तन सभा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और जनता के उत्साह ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से जनता के साथ विश्वासघात किया है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और राज्य के सभी वर्गों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि युवाओं को साल में 5 लाख रोजगार देने का वादा था, लेकिन हेमंत सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार में उलझकर रह गयी।

अर्जुन मुंडा ने महिलाओं के लिए हेमंत सरकार की ‘मइयां योजना’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 हजार रुपये का चूल्हा खर्च देने के वादे के बजाय, सरकार ने चुनावी फायदे के लिए केवल 2-3 महीनों के लिए 1 हजार रुपये की योजना शुरू की है। यह योजना सिर्फ वोट बटोरने के उद्देश्य से लाई गई है, जिससे महिलाओं के साथ धोखा किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बझारखंड में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संथाली गांव खाली हो रहे हैं और उनकी जगह अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है। उन्होंने इसे राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया और कहा कि यह हेमंत सरकार की नाकामी का सबूत है। ऐसी तुष्टिकरण करने वाली सरकार को अब उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

*जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो* ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर कड़े शब्दों में हमला करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड की दुर्गति और भ्रष्टाचार की एक ऐतिहासिक पटकथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट और झूठ का बोलबाला है, और इसपर आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

विद्युत महतो ने कहा कि झारखंड में अवैध खनन और खनिज संपदाओं की खुलेआम लूट हो रही है। छोटे वाहनों पर बालू की साधारण ढुलाई करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन बड़े हाइवा और डंपर से अवैध ढुलाई बेरोकटोक जारी है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा भाजपा के शाशनकाल में 11 सब स्टेशन और चार ग्रिड बनाए गए, और नेशनल हाइवे 33 का निर्माण पूरा हुआ। लेकिन आज की स्थिति यह है कि स्कूल हैं, मगर शिक्षक नहीं हैं। अस्पतालों की बिल्डिंग हैं, लेकिन नर्स और डॉक्टर नदारद हैं। सांसद महतो ने कहा कि पूरे राज्य में विकास ठप है। आज पांच साल में सिर्फ घोषणाओं से दिन काटने वाले हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जनता अब इस भ्रष्ट सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव की मांग कर रही है। अब झारखंड की जनता जाग चुकी है और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

*वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी* ने परिवर्तन सभा में जनता की अभूतपूर्व भागीदारी को भाजपा की लोकप्रियता और राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने वादों और विकास कार्यों को नजरअंदाज कर केवल भ्रष्टाचार और घोटालों पर ध्यान दिया है। पिछले 5 सालों से झामुमो के संरक्षण में स्वर्णरेखा नदी के बालू की खुलेआम लूट हो रही है। उन्होंने झामुमो सरकार को किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग सभी के लिए “बदतर समय” करार दिया। कहा कि इन वर्षों में बहरागोड़ा क्षेत्र पूरी तरह से उपेक्षित रहा है। उन्होंने कोल्हान की जनता का आह्वान करते हुए कहा, झामुमो की लूट और गुंडाराज अब खत्म होने वाला है। कोल्हान के 14 में से 14 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी और झारखंड में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत वाली सरकार बनेगी। डॉ. गोस्वामी ने साफ शब्दों में कहा कि झामुमो सरकार की करतूतों से जनता त्रस्त हो चुकी है, और इस बार राज्य में एक बड़ा बदलाव निश्चित है। “झारखंड की जनता अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बार झामुमो के कुशासन को उखाड़ फेंका जाएगा।

इस दौरान स्वागत संबोधन पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव एवं मंच संचालन सुमन कल्याण मंडल ने किया। परिवर्तन सभा में स्थानीय नेता ऋषि षाड़ंगी अपने समर्थकों के संग विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

परिवर्तन सभा में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागरई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अजय साह, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, सुबोध सिंह गुड्डू, रखोहरि मुखी, ज्योत्सनामयी बेरा, काजल महाकुड, श्रीबत्स घोष, पद्मश्री जमुना टुडू, कृष्ण पाल, सरोज महापात्रा, सुमन कल्याण मंडल, विनोद सिंह, रंजीत बाला, सौरभ चक्रवर्ती, धरित्री महतो, आशीष महापात्र, शतदल महतो, सुनाराम हांसदा, राजकुमार कर, विश्वनाथ सोरेन, रघुनाथ दास, पार्थो महतो, विभास दास, चुन्नू माहली, भूपति नायक, रतन लाल राउत, दिनेश साहू व अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

BIHAR में जुड़े 12,817 नए मतदान केंद्र, अब कतारें होंगी कम

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :स्वच्छता में जेएनएसी को तीसरा स्थान, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले—अब नगर निगम बने तो इंदौर को भी पछाड़ सकता है जमशेदपुर

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :”कोल्हान की बेटी सपना बनी प्रेरणा – संघर्ष से सफलता की उड़ान!”

July 23, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.