Jamshedpur News:लोयोला स्कूल बिष्टुपुर में यंग इंडियंस ने आयोजित की सड़क सुरक्षा पर क्विज़ प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया उत्साह

जमशेदपुर। यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर की रोड सेफ्टी टीम ने लोयोला स्कूल, बिस्टुपुर में ‘रोड पर रहें सतर्क‘ विषय पर एक ज्ञानवर्धक और मनोरंजक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और ल्प टीम के प्रयासों की सराहना की। वाईआई जमशेदपुर की ओर से साक्षी गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील पारीख और बवनीत कौर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यंग इंडियंस और उसकी पहलों के संक्षिप्त परिचय से हुई, जिसके पश्चात सड़क सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। क्विज़ प्रतियोगिता को चार रोचक चरणों में विभाजित किया गया। जिसमें छात्रों की सड़क नियमों की बुनियादी समझ को परखा गया। सीधा प्रश्नोत्तर सत्र, जिसमें उत्तर देने की गति और सटीकता पर जोर था। दृश्य और श्रव्य माध्यमों से जुड़े प्रश्नों के ज़रिए व्यावहारिक समझ का परीक्षण किया गया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा से जुड़ी कहानियों के माध्यम से अपनी समझ साझा की। छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने दर्शाया कि युवा पीढ़ी सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से ले रही है। ल्प जमशेदपुर की यह पहल रुक्तपअमैंमिश्रंउेीमकचनत अभियान का एक हिस्सा है, जो युवाओं को संवादात्मक और रोचक तरीकों से सड़क सुरक्षा की शिक्षा देने का कार्य कर रही है। यह आयोजन न केवल जानकारीवर्धक रहा, बल्कि छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव भी बना, जो उन्हें भविष्य में सुरक्षित और सतर्क व्यवहार अपनाने की प्रेरणा देगा।