जमशेदपुर।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार, 17 नवंबर को सिदगोड़ा परिसर में विस्तृत प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता मौजूद थी।
उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में हुई प्रेस वार्ता
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा, कुलानुशासक डॉ. सुधीर कुमार साहु, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम, विकास पदाधिकारी एवं स्पोर्ट्स-कल्चर कमिटी चेयरमैन डॉ. सनातन दीप और मीडिया कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। शहर के प्रमुख प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। कुलपति ने दीक्षांत समारोह को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू ने की। इसके बाद कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय समयबद्ध परीक्षा, त्वरित परिणाम प्रकाशन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। दीक्षांत समारोह इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
READ MORE :Adityapur News :आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, दीपेंद्र नाथ ओझा बने अध्यक्ष
राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, समय में बदलाव
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया गया कि समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके आगमन का समय अब बदलकर 12:45 बजे कर दिया गया है। सभी आमंत्रितों को 12 बजे और डिग्री प्राप्तकर्ताओं को सुबह 10 बजे तक XLRI ऑडिटोरियम पहुँचने का निर्देश दिया गया है।
READ MORE :RANCHI NEWS :झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में सांस्कृतिक धूम
1068 छात्राओं को मिलेगी उपाधि, 25 स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे
परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यम ने बताया कि इस वर्ष 1068 छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। अब तक 713 छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। समारोह में 25 स्वर्ण पदक और 17 रैंक होल्डर्स को विशेष सम्मान मिलेगा।
READ MORE :Jamshedpur News :मुख्यमंत्री आवास में सोमेश सोरेन की मुलाकात, हेमन्त सोरेन ने दी जीत की बधाई
विशेष स्वर्ण पदक: चाँदी पर गोल्ड कोटिंग
प्रेस वार्ता में बताया गया कि हर स्वर्ण पदक 40 ग्राम शुद्ध चाँदी पर सोने की कोटिंग से निर्मित है।
पदक के बॉक्स पर विजेता छात्रा का नाम भी अंकित रहेगा।
छात्राओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए यह ड्रेस अनिवार्य है—
सफेद सलवार-सूट + लाल दुपट्टा
यासफेद/क्रीम साड़ी लाल बॉर्डर के साथ
‘डॉ. रेखा झा मेडल’ इस वर्ष श्रद्धा सिन्हा को
कुलपति ने बताया कि इस वर्ष “डॉ. रेखा झा एक्सीलेंस इन इकोनॉमिक्स मेडल” स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र की टॉपर श्रद्धा सिन्हा को मिलेगा।इस सम्मान में प्रमाणपत्र और ₹1 लाख की राशि शामिल है।
इस वर्ष की स्मारिका भी होगी लोकार्पित
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में विश्वविद्यालय की वार्षिक स्मारिका का अवलोकन कराया गया। इसमें NEP इंटर्नशिप, खेलकूद उपलब्धियाँ,सांस्कृतिक गतिविधियाँ, उभरती प्रतिभाएँ शामिल हैं। स्मारिका का औपचारिक अनावरण समारोह के दिन राज्यपाल करेंगे।
धन्यवाद प्रस्ताव से समाप्त हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा टाइटस ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रेस वार्ता संवादात्मक, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।




