JAMSHEDPUR NEWS : विजय कुमार सिंह का चयन रेड क्रॉस नेशनल मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड के लिए

172
AD POST

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह का चयन रेड क्रॉस नेशनल मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड के लिए किया गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव के रूप में पिछले 18 वर्ष से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखते हुए रेड क्रॉस की राष्ट्रीय शाखा ने पूरे देश से उनका चयन किया है। राजभवन रांची ने राज्य में रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम के कार्यों, जिसमें को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा की थी, कोविड-19 में किये गये कार्यों को केन्द्र ने भी सराहा था, जिस क्रम में यह चयन किया गया। श्री सिंह को राष्ट्रपति भवन में 17 जुलाई को आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के अवार्ड समारोह में यह सम्मान प्राप्त होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

06:05