JAMSHEDPUR



सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, प्रातः ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया।
READ MORE :Jamshedpur News :झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपहरण बन रहा उद्योग: आदित्य साहू
विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहां की माता सरस्वती विद्या, कला, ज्ञान और संस्कार की देवी है, मां सरस्वती भी हमेशा उसी का साथ देती हैं जो हमेशा समय के साथ रहता है, समय को व्यर्थ ना करें और आगे बढ़ें और वर्तमान भविष्य की चिंता करे। विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी जी भी उपस्थित रहे, पूजन के पश्चात सभी बच्चों के बीच प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया।
READ MORE :Adityapur News :धोनी से मुलाकात, Adityapur के दंत चिकित्सक और बेटे का यादगार रांची सफर
पूजा के समय सालिक दास देवांगन, रामनरेश साहू, अशोक सिंह, जेशप लाल देवांगन, संतोष कुमार, रेमन कुमार, आकाश साहू, हेमंत साहू, सतेंद्र कुमार, गिरधारी साहू, कामेश्वर साहू, रमेश कुमार साहू, हेमा साहू, त्रिवेणी कुमार, खेमलाल साहू, राम प्रकाश साहू, बहार लाल साहू, हरि चरण साहू, शिक्षिका के सावित्री, नागश्री सामद, हीरादास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, रेखा, अनुसुइया, ऋचा मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रधान, तारकेश्वरी देवी, अनुष्का सिंह, सुमन सिंह, रीता शर्मा, अंजली शर्मा, दीक्षा कुमारी, प्रीति शर्मा, कुमकुम सिंह, कृतिका सिंह, कविता कुमारी साहू, चंचल कुमारी, रवीना ठाकुर और विद्यालय के बच्चों और अभिभावकगण उपस्थित थे






