मुसाबनी, 22 जुलाई:
मुसाबनी प्रखंड के रहने वाले फणी कर्मकार की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास दर्दनाक मौत हो गई। वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को सूचित किया। श्री षाड़ंगी ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया, जिस पर जबलपुर के DRM ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
READ MORE : Deoghar News : स्कूल बस ने पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत, बेटा घायल
झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए एम्बुलेंस के जरिए शव को मुसाबनी लाने की प्रक्रिया पूरी करवाई।
इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। सभी ने मृत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना की है।

