Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भोर 3:15 बजे साकची में सिख संगत ने किया शहीदी नगर कीर्तन की पालकी साहिब का श्रद्धापूर्वक इस्तकबाल
Breaking News

Jamshedpur News :भोर 3:15 बजे साकची में सिख संगत ने किया शहीदी नगर कीर्तन की पालकी साहिब का श्रद्धापूर्वक इस्तकबाल

पुष्पवर्षा और दूधिया रौशनी में नहाया डयोढ़ी साहिब रहा आकर्षण का केंद्र, संगत केशरी और बसंती रंग की दस्तार सजाये और ओढ़नी लिए रात भर रहीं पलकें बिछाये
BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

साकची परीक्षेत्र की संगत ने मंगलवार की रात से भोर तक धार्मिक उल्लास और आस्था के महासागर में डूबी रही। सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और भाई मती दास, भाई सती दास तथा भाई दियाला जी की शहादत के 350वें स्मृति वर्ष को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) के साकची आगमन पर श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण देखने लायक था।
रातभर साकची की सिख संगत ने केशरी और बसंती दस्तारें सजाकर, श्रद्धा से ओढ़नियाँ धारण कर गुरु घर की प्रतीक्षा की। थकान और नींद को त्याग, संगत की आँखें केवल पालकी साहिब की झलक पाने को पलकें बिछाए रहीं। अंततः भोर 3:15 बजे जैसे ही पालकी साहिब कालीमाटी रोड स्थित ड्योढ़ी साहिब पहुंची, वातावरण “धन्य गुरु तेग बहादुर साहिब, हिन्द की चादर-धन्य गुरु तेग बहादुर साहिब” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
शहीदी नगर कीर्तन के पहुंचते ही संगत ने फूलों की वर्षा से ऐसा स्वागत किया मानो प्रकृति स्वयं आशीष बरसा रही हो। इस अवसर पर विशेष फूल वर्षा मशीन की भी व्यवस्था की गई थी। दूधिया रोशनी में नहाया हुआ ड्योढ़ी साहिब इस मौके पर और भी भव्य और आलोकित नजर आ रहा था।
पालकी साहिब में विराजमान धन्य-धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब को प्रधान निशान सिंह ने अन्य कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धापूर्वक रुमाला भेंट किया। इस दौरान महासचिव शमशेर सिंह सोनी, परमजीत सिंह काले, सतिंदर सिंह रोमी, सतनाम सिंह घुम्मण, अजायब सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतपाल सिंह राजू, सुरजीत सिंह शित्ते, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह जस्से और नानक सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही साथ स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जतिंदरपाल कौर की पूरी टीम और श्री सुखमणि साहिब जत्था की प्रधान राज कौर भी अपनी टीम के साथ पालकी साहिब के स्वागत को उपस्थित रहीं।
संगत में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरी रात की प्रतीक्षा के बाद भी किसी में थकान का भाव नहीं दिखा। सबके चेहरों पर केवल गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा, उल्लास और प्रेम झलक रहा था। अंत में विशाल संगत को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रधान निशान सिंह ने कहा— उनकी यही अरदास है कि गुरु साहिब अपनी कृपा यूं ही समस्त संगत और पूरे विश्व पर बनाए रखें। धन्य हैं गुरु तेग बहादुर साहिब, हिन्द की चादर।
करीब आधा घंटे तक पालकी साहिब का ठहराव रहा, जहां लगातार अरदास, कीर्तन और नाम-सिमरन से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इसके उपरांत जागृति यात्रा अगली पड़ाव की ओर प्रस्थान कर गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

East Central Railway :150 की स्पीड में दौड़ी ट्रेन, ग्लास में रखा पानी छलका तक नहीं — देखें video

December 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

December 13, 2025

South East Central Railway :मुंबई–हावड़ा रेल मार्ग के राजनांदगांव–बाकल सेक्शन में समयबद्ध इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.