जमशेदपुर।— आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित फूड प्लाजा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में कलश स्थापना और वेद मंत्रोच्चार के साथ दस‑दिवसीय शारदीय नवरात्रि पूजा की विधिवत शुरुआत हुई। यह पूजा मिथिला पद्धति की परंपरा अनुसार सम्पन्न की गई।
शुरुआत में मुख्य यजमान समिति के महासचिव धर्मेश कुमार झा एवं सहायक यजमान रविंद्र कुमार मिश्र को पाँच पंडितों — गोविंद झा, दामोदर झा, बिपिन झा, अनिल मिश्र एवं प्रमोद झा — द्वारा संकल्प कराय गया। प्रतिपदा तिथि के प्रथम दिन माता भगवती के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। पूजा के दौरान मुख्य कलश के साथ‑साथ 21 अन्य भक्तों ने भी संकल्प लेते हुए अपने‑अपने कलश की स्थापना की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रंग लाया विधायक सरयू राय का प्रयास, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप अब चालू
कलश स्थापना के तुरंत बाद 24 घंटे अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जो अगले संध्या तक जारी रहेगा। पांचों पंडितों को मुख्य यजमान धर्मेश कुमार झा द्वारा वरण अर्थात विशेष वस्त्र समर्पित किया गया। पूजा समाप्ति के बाद उपस्थित भक्तों ने पुष्पांजली अर्पित की और प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। महत्वपूर्ण उपस्थितियों में अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, संयोजक राजेश कुमार झा, सहायक महासचिव दिलीप कुमार झा, सहायक कोषाध्यक्ष चंद्रभाल झा, प्रमोद कुमार मिश्र, मिथिलेश मिश्र, सुदिष्ट मिश्र, एम.सी. मधुकर, सदाशिव खॉ, सुजीत कुमार झा, प्रदीप झा, कौशलेंद्र दास, विपिन झा, अरुण कुमार, अजय शर्मा, डी. के. झा, अनिल मिश्र, आनंद मिश्र, मिथिलेश झा, डीडी झा, दिलीप मिश्र, आर्यन, अंकित, रौशन, सुनील, शुभम, विकास सत्यम, शिवम् कुमार कर्ण, अभिनव आनंद आदि शामिल थे। आयोजन स्थल पर लगभग सौ से अधिक भक्तजन उपस्थित होकर इस धार्मिक उत्सव की गरिमा को बढ़ाया।
READ MORE :Jamshedpur News :रांची ने मारी बाज़ी, झारखंड वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

