Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :साकची में होगा शहीदी जागृति यात्रा का पावन ठहराव, श्रद्धा और सेवा से होगा पालकी साहिब का भव्य स्वागत
Breaking News

Jamshedpur News :साकची में होगा शहीदी जागृति यात्रा का पावन ठहराव, श्रद्धा और सेवा से होगा पालकी साहिब का भव्य स्वागत

संगत को मिलेगा दर्शन और सेवा का सौभाग्य; साकची कमिटी ने की विशेष तैयारियाँ, बरतेगा अटूट लंगर और जलपान
BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीदी का जाम पीने वाले भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) का साकची गुरुद्वारा मैदान में ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर 25 सितंबर को सुबह दस बजे गुरु साहिब की पालकी का भव्य स्वागत श्रद्धा और आस्था से किया जाएगा।
संगत के लिए जलपान की व्यवस्था मैदान में और दोपहर में गुरुद्वारा साहिब साकची के गुरु रामदास लंगर हॉल में लंगर का आयोजन किया गया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि तख़्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना से आरंभ हुई यह जागृति यात्रा आधे घंटे के लिए साकची गुरुद्वारा मैदान में रुकेगी।

READ MORE :Jamshedpur News :25 सितंबर को बाराद्वारी मैदान में होगा डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन, DJ Lopa समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

यहाँ संगत गुरु साहिब के दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त कर सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी पांच प्यारों एवं सिंह साहिबानों के ठहरने लिए कमरे तैयार किए गए हैं, यात्रा के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा साहिब में ठहरने के लिए कमरों की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।
मंगलवार को साकची गुरुद्वारा साहिब का प्रतिनिधिमंडल, जिसमें ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, रबिन्दर सिंह, नौजवान सभा के प्रधान रोहितदीप सिंह, महासचिव जसविंदर सिंह मोनी, सुखमणि साहिब जत्था की प्रधान बीबी राज कौर और स्त्री सत्संग सभा की बीबियां शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से भेंट कर संगत की भावनाओं का हवाला देते हुए यह आग्रह किया गया कि यात्रा का ठहराव साकची गुरुद्वारा मैदान में हो ताकि संगत को तसल्लीपूर्वक गुरु साहिब के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके। प्रतिनिधिमंडल की इस भावनात्मक अपील को सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला की उपस्थिति में सहमति प्रदान की गई।
निर्णय के उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत की भव्य तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, खजान सिंह, रणधीर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मण, अजायब सिंह, सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, जसबीर सिंह गाँधी, त्रिलोचन सिंह तोची, श्याम सिंह, रोहितदीप सिंह, जसविंदर सिंह मोनी, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह धंजल, दलजीत सिंह, बब्बू सिंह, जगमिंदर सिंह, समेत स्त्री सत्संग सभा की जतिंदरपाल कौर, बीबी मंजीत कौर, नरेंदर कौर और सुखमणि जत्था की बीबी कमलजीत कौर मुख्य रूप से शामिल हुईं।

READ MORE :East Central Railways :अमृत भारत ट्रेन विषय पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रधान निशान सिंह ने बताया कि स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब जत्था और नौजवान सभा के सभी सदस्यों को विशेष दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं ताकि संगत को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर श्रद्धालु सहज भाव से पालकी साहिब के दर्शन कर सके।
वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह अवसर साकची की संगत के लिए गर्व और सौभाग्य का है। “प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में साकची गुरुद्वारा कमिटी पालकी साहिब का स्वागत अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से करेगी। आकर्षक तोरण द्वार सजेंगे और ड्योढ़ी साहिब की छत से पुष्पवर्षा कर पालकी साहिब का सम्मान किया जाएगा,” उन्होंने श्रद्धा से सराबोर स्वर में कहा।
इस प्रकार, श्रद्धा और सेवा भावना से ओत-प्रोत साकची की संगत शहीदी जागृति यात्रा का इंतज़ार कर रही है, जहाँ शहादत की यह स्मृति श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था और प्रेरणा का दीप प्रज्वलित करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :ठंड से राहत का अभियान, मिथिला सांस्कृतिक परिषद् ने मानगो उलीडीह व साकची में बांटे कंबल

December 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में “दिव्य रत्न” को मिला प्रथम पुरस्कार

December 13, 2025

Jamshedpur News:जमशेदपुर में साहित्य, पर्यावरण और विचारों का महोत्सव,21–22 दिसंबर को होगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.