जमशेदपुर:
नवरात्र के पावन अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर नवरात्र के महत्व को आत्मसात किया।
READ MORE :Jamshedpur News :साकची में बाल हनुमान प्रतियोगिता से गूंजा रामनवमी उत्सव, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
नवरात्र के महत्व को समझाने की पहल
इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि फलाहार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नवरात्र के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि नवरात्र का प्रत्येक दिन विशेष महत्व रखता है और महाअष्टमी के दिन इस आयोजन का होना एक संयोग है। यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति के मूल्यों को समझाने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है।
हर वर्ग की भागीदारी
सरयू राय द्वारा आयोजित इस फलाहार कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसमें समाज के हर वर्ग, विभिन्न राजनीतिक दलों और अलग-अलग धर्मों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली। यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का भी प्रतीक बन गया।
विशेष फलाहार की व्यवस्था
कार्यक्रम में नौ प्रकार के फलों के साथ-साथ साबूदाने की खिचड़ी, खीर और पकौड़ी का विशेष इंतजाम किया गया था। इसके अलावा चाय और कॉफी की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे उपस्थित लोगों ने प्रसाद के रूप में फलाहार ग्रहण किया।
स्वयं सेवा करते दिखे सरयू राय
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सरयू राय ने की। उन्होंने दोनों स्टॉल्स पर सक्रिय रहकर अपने हाथों से लोगों को फल, खीर और पकौड़ी वितरित की। उनकी इस सादगी और सेवा भाव ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
READ MORE :Jamshedpur News :टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में रघुवर दास ने टेका माथा, राज्य कल्याण की कामना
सैकड़ों लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, अशोक गोयल, नीरज सिंह, एम. चंद्रशेखर राव, सुबोध श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, पिंटू सिंह, इंद्रजीत सिंह, अशोक कुमार, साकेत गौतम, असीम पाठक, विवेक पांडेय, अमृता मिश्रा, राम नारायण शर्मा, अमित शर्मा, मनोज सिंह, आकाश शाह समेत सैकड़ों लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भक्ति और सेवा का संगम
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।



