Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने चैम्बर सदस्यों के साथ किया संवाद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने चैम्बर सदस्यों के साथ किया संवाद

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अपने जमशेदपुर प्रवास के दौरान सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में पहुंचकर व्यवसायी एवं उद्यमियों को संबोधित किया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

इस दौरान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने माननीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का स्वागत करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि रक्षा राज्यमंत्री का इस पद पर आसीन होने के बाद चैम्बर भवन में जमशेदपुर के व्यापारी उद्यमियांे के साथ पहला सीधा संवाद है। जो एक अवसर भी है कि जमशेदपुर के व्यापारी उद्यमी अपनी बातों को सीधे मंत्री तक पहुंचा सके। अध्यक्ष ने कहा कि चैम्बर ने हमेशा से यह मांग की है कि जमशेदपुर या इसके आसपास रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपक्रम बनाने का कोई प्रतिष्ठान स्थापित हो। जिससे यहां के व्यापारियों के लिये एक व्यवसाय को बढ़ाने हेतु एक नया द्वार खुले। आज हम माननीय मंत्री के सामने अपनी मांग को एक बार फिर दोहरा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद करते हैं हमारी मांगे जल्द पूरी होगी।

इसके अलावे चैम्बर ने माननीय मंत्री के समक्ष मुद्दा उठाया कि जमशेदपुर में एयरपोर्ट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं होने से नये निवेशक नहीं आ रहे हैं और नये उद्योग नहीं लग रहे हैं। जमशेदपुर में उच्च शिक्षा हेतु संस्थान नहीं हैं इन सबके कारण यहां से छात्रों और युवाओं का पलायन हो रहा है जो एक गंभीर मामला है। इसके साथ ही उच्च चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है जिससे ईलाज हेतु जो लोग बाहर जाते हैं और यहां का पैसा बाहर जा रहा है।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास के लिये तत्पर है और लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं कि भारत विकसित राष्ट्र के रूप में पहचाना जाय। इसी का नतीजा है कि भारत आज पांचवी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। देश के विकास में झारखण्ड राज्य को भी अहम भूमिका निभानी है। झारखण्ड राज्य अकूत खनिज संपदा से भरा है और इसे अग्रणी राज्य बनाने के लिये यहां के व्यापारी, उद्यमी ने अपने कमर कस ली है। और इसमें सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स आगे आकर लगातार इसके लिये प्रयासरत है। माननीय केन्द्रीय मंत्री इस दौरान चैम्बर के व्यवसायी एवं औद्योगिक कार्यों के इतर समाजिक क्षेत्र में कये जा रहे कार्यों की भी सराहना करते हुये चैम्बर की मांगों को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, ए.के. श्रीवास्तव ने भी अपनी बातों को रखा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया, बी.एन. दीक्षित, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, उमेश खीरवाल, सावरमल अग्रवाल के अलावा काफी संख्या में व्यवसायी एवं उद्यमीगण उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :टेल्को थाना क्षेत्र में सनसनी, एक रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाकर चोरों ने मचाई लूट

August 9, 2025

JHARKHAND RAIL HADSA :चांडिल के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर से ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द

August 9, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, ट्रेनों का परिचालन ठप

August 9, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.