Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह का आरोप – सीजीपीसी कर रही है सौतेला व्यवहार, कहा- व्यक्तिगत मतभेद अपनी जगह पर धार्मिक आयोजन मामलों पर संवाद होते रहने चाहिए
Breaking News

Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह का आरोप – सीजीपीसी कर रही है सौतेला व्यवहार, कहा- व्यक्तिगत मतभेद अपनी जगह पर धार्मिक आयोजन मामलों पर संवाद होते रहने चाहिए

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह ने शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साकची गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीजीपीसी न केवल साकची गुरुद्वारा को हाशिए पर रख रही है, बल्कि उसके विरुद्ध भ्रांतियां फैलाने का कार्य भी कर रही है।

READ MORE :Jharkhand News : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान  वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की

निशान सिंह ने कहा कि इस वर्ष सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) से साकची गुरुद्वारा कमिटी को बिलकुल अलग-थलग रखा गया। जबकि साकची गुरुद्वारा को ‘सेंट्रल गुरुद्वारा’ के नाम से पुरे कोल्हान में जाना जाता है। उनके अनुसार, सीजीपीसी का यह कदम न केवल अन्याय है बल्कि इसे धार्मिक अपराध की संज्ञा भी दी जा सकती है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों को दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि शहीदी नगर कीर्तन से कुछ दिन पूर्व सीजीपीसी द्वारा सभी गुरुद्वारों के प्रधान और महासचिवों की बैठक बुलाई गई थी, परंतु साकची गुरुद्वारा प्रबंधन को उस बैठक में आमंत्रित तक नहीं किया गया। निशान सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों साकची गुरुद्वारा को नजरअंदाज किया गया और इसका जवाब सीजीपीसी प्रबंधन को देना चाहिए।
निशान सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा – इतिहास गवाह है कि जब भी कोई बड़ा पंथक आयोजन होता है तब साकची गुरुद्वारा साहिब ही वह स्थान रहा है जहाँ पंथिक जत्थेबंदियों का ठहराव होता आया है। लेकिन इस बार द्वेष की भावना से प्रेरित होकर न तो कोई संवाद किया गया और न ही जागृति यात्रा के रात्रि विश्राम की व्यवस्था के लिए साकची गुरुद्वारा को कहा गया। यह सीजीपीसी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संस्था या व्यक्ति के बीच व्यक्तिगत और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात धार्मिक आयोजनों और सिख कौम के पंथक कार्यक्रमों की हो तो संवाद बनाए रखना अति आवश्यक है। निशान सिंह के अनुसार, यदि आपसी संवाद और सहयोग की परंपरा कायम रहेगी तो केवल सिख समाज में ही नहीं बल्कि अन्य समुदायों के बीच भी एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.