Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :बैसाखी पर साकची कमिटी ने ग्रंथीयों को दी स्कूटी की सौगात, 20 अप्रैल को जीबीएम के बाद होगी चुनावी घोषणा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बैसाखी पर साकची कमिटी ने ग्रंथीयों को दी स्कूटी की सौगात, 20 अप्रैल को जीबीएम के बाद होगी चुनावी घोषणा

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

 

संगत ने सेवा सौंपी, कमिटी ने पूरी शिद्दत से की, आगे भी संगत का फैसला ही होगा सर्वोपरि: निशान सिंह

जमशेदपुर।
गुरुग्रंथ साहिब की तुक “बैसाख सुहावा ताँ लगे जा संत भेटें हर सोई.…” के मुखवाक के बाद प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने 326वें खालसा पंथ सृजन दिहाड़े के मौके बैसाखी पर ग्रंथीयों भाई अमृतपाल सिंह मन्नन और जरनैल सिंह स्कूटी की सौगात भेंट कर सबको सुखद आश्चर्य में डाल दिया।
रविवार को बैसाखी के मौके पर आयोजित कीर्तन दरबार के उपरांत बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति के बीच ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू और अवतार सिंह फुर्ती ने प्रधान प्रधान निशान सिंह, महामंत्री परमजीत सिंह काले सहित नौजवान सभा के प्रधान रोहितदीप सिंह ने स्कूटी की चाभी ग्रंथीयों को सौंपी। परमजीत सिंह काले ने बताया कि पिछले दिनों गुरु घर के वजीरों ग्रंथीयों को बाबा बुड्ढा जी निवास के रूप में अत्याधुनिक सुविधायों से लैस रिहायश सौंपी थी।
इससे पूर्व साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा जोखा संगत के साझा कर, हो रहे विकास कार्य और आगे होने वाले विकास कार्यों को क्रियान्वित करने का संकल्प भी संगत के समक्ष रखा। उपरांत संगत के नाम अपने संबोधन में प्रधान निशान सिंह ने कहा कि उन्हें संगत ने सेवा सौंपी थी और कमिटी ने पूरी शिद्दत से सेवा की, आगे भी संगत का फैसला ही सर्वोपरि होगा। उन्होंने कहा गुरुद्वारा के सेवादारों तथा ग्रंथी और रागी सिंहों का वेतन में भी वृद्धि की गई है। निशान सिंह ने कहा आगामी प्रधान पद के चुनाव के मद्देनजर 14 अप्रैल से वोटर लिस्ट बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके बाद कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक संम्पन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अगले रविवार 20 अप्रैल को शाम चार बजे जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) बुलाई जाएगी उसी बैठक में चुनावी संबंधी आगे की कार्यवाई की गतिविधियों का खाका तैयार किया जाएगा। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छीते ने किया।
इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार प्रारंभ हुआ।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस के लोकप्रिय नेता परविंदर सिंह और साकची थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा ने सबइंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह और नीरज कुमार गुप्ता संग माथा टेकने दरबार में हाजिर हुए। कीर्तन दरबार में सबसे पहले सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन किया तदुपरांत सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबीयों ने मधुर गुरबाणी कीर्तन गायन प्रस्तुत किया। हुजूरी रागी जत्था साकची गुरुद्वारा, भाई साहब भाई संदीप सिंह जी (गुरदासपुर वाले) संगत को गुरबाणी गायन द्वारा अलौकिक दुनिया से जोड़े रखा। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई साहब भाई अमृत पाल सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना का इतिहास पर के बारे में अपने विचार संगत के साथ साझा किए। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांन्त संगत के बीच में गुरु अटूट लंगर बरताया गया।
खालसा पंथ सृजन पर आयोजित बैसाखी कीर्तन दरबार को सफल बनाने में मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह, महामंत्री परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू, शमशेर सिंह सोनी, जसबीर सिंह गांधी, सतिंदर सिंह रोमी, सतनाम सिंह घुम्मन, सन्नी सिंह बरियार, अमन सिंह, अजायब सिंह बरियार, त्रिलोचन सिंह तोची, जयमल सिंह बरियार, गुरपाल सिंह, हरपाल सिंह, दलजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, रोहितदीप सिंह, मोनी सिंह रंधावा, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह, जगमिंदर सिंह काके, जसपाल सिंह, तरसेम सिंह बरियार ने सक्रिय रूप से अपना योगदान दिया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 का आयोजन 10 अगस्त को, पद्मश्री जया प्रदा होंगी मुख्य अतिथि

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ उत्थान -मयंक

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जदयू ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी की बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर जीएम को दिया ज्ञापन

July 23, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.