जमशेदपुर। रेल सिविल डिफेंस टीम ने हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार के साथ मिलकर शहरवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0 में भाग लिया। इस जागरूकता रैली का आयोजन यंग इंडिया ग्रुप द्वारा किया गया।



READ MORE :Jamshedpur News :ज्योतिषीय उपाय भय नहीं, जीवन की समस्याओं से निजात का माध्यम हैं : डॉ. आलोक रंजन
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता
मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ती मौतें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि अब चार वर्ष के बच्चों तक के लिए हेलमेट अनिवार्य किया जा रहा है, जो इस बात का संकेत है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती जरूरी हो गई है।
सुरक्षा नियमों के पालन की दिलाई शपथ
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने उपस्थित सभी राइडर्स को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग, गति सीमा में वाहन चलाने और सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सावधानियां ही जीवन रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम हैं।
इन मार्गों से गुज़री बाइक रैली
रैली को हेलमेट मैन ऑफ इंडिया और यंग इंडिया ग्रुप के सदस्यों ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।बाइक रैली सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास से शुरू होकर बिष्टुपुर मुख्य सड़क, पीएम मॉल, आदित्यपुर महिला कॉलेज होते हुए पुनः किनन स्टेडियम, सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के समीप समाप्त हुई।
इनकी रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में रेल सिविल डिफेंस टीम के कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार सिंह, रितेश गुहा, अमित कुमार, वीरेंद्र मंडल, संदीप कुमार, गीता कुमारी, कंचन, अनामिका मंडल,यंग इंडिया ग्रुप के प्रमुख सह संपादक उदित वाणी, उदित अग्रवाल, श्रुति,जोड़ी राइडर ग्रुप व आरकेएम मोटरसाइकिल ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।






