Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :साकची में बाल हनुमान प्रतियोगिता से गूंजा रामनवमी उत्सव, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
Breaking News

Jamshedpur News :साकची में बाल हनुमान प्रतियोगिता से गूंजा रामनवमी उत्सव, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर:
रामनवमी के पावन अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता, भव्य झांकियों का प्रदर्शन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

READ MORE :Brahmarshi Vikas Manch Election 2026: जमशेदपुर में चुनावी सरगर्मी तेज, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

बाल हनुमान प्रतियोगिता में दिखी मासूम भक्ति
साकची झंडा चौक पर आयोजित बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चे प्रभु श्रीराम, बाल हनुमान, माता सीता सहित विभिन्न देवी-देवताओं के रूप में सजकर पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया और साकची पूरी तरह राममय हो उठा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समिति द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों ने लोगों का दिल जीत लिया। राम दरबार, शिव तांडव और हनुमान जी की झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों की भव्यता और प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

गणमान्य अतिथियों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह, कुणाल सारंगी, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, राजन सिंह, बिनोद सिंह, सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया, पुनीत कावंटिया, राजीव अग्रवाल, हरड़ बकरेवाल, महेश संघी तथा साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण को पगड़ी, अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सुमन अग्रवाल ने की, जबकि मंच संचालन सन्नी संघी द्वारा किया गया।

READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS :रामनवमी पर शहर में धार्मिक उत्साह, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत

समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रमुख रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका सहित अन्य सदस्यों ने पूरी निष्ठा से कार्यक्रम को सफल बनाया।

शुक्रवार को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
समिति के सन्नी संघी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को साकची से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, राम दरबार की प्रस्तुति, डंका दल, आतिशबाजी और हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से इस शोभा यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Adityapur News:कल्पनापुरी के मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र और रामनवमी की धूम, कन्या पूजन के साथ बंटा महाभोग

March 27, 2026

Adityapur News :एस टाइप हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी की धूम

March 27, 2026

South Eastern Railways:टाटानगर–जयनगर व गोड्डा ट्रेनों में LHB कोच शुरू, सफर होगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक

March 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.