रांची। झारखण्ड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के तहत राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कोटि-कोटि बधाई दी है।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री साहू जैसे मृदुभाषी एवं मिलनसार नेता को यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखण्ड भाजपा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और प्रदेश में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

