JAMSHEDPUR NEWS – संयुक्त हरी झंडी से प्रचार रथ रवाना “मिथिला महोत्सव 2025”
समिति के वार्षिक आयोजन की तैयारियों का प्रारंभ

जमशेदपुर
————————————-
ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा आगामी 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले “मिथिला महोत्सव 2025” की तैयारियों का प्रारंभ आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा से प्रचार रथ को शहर के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया। प्रातः 11:00 बजे रवाना किये गए रथ को डीएसपी श्री सुनील चौधरी एवं डीएसपी श्री मनोज कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में समिति की सम्पूर्ण कार्यकारिणी सहित उचित संख्या में मैथिलभाषी शामिल होकर पूरे समूह का उत्साहवर्धन करते रहे। जमशेदपुर की अन्य मैथिल संस्थाओं के प्रतिनिधि जन की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से निवास झा, जयप्रकाश झा, प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, राघव मिश्र, अशोक झा पंकज, सरोज कांत झा, मनोज झा, रणधीर झा, बिश्वजीत झा मन्नू, अश्विनी ठाकुर, पुण्य नाथ झा आदि का योगदान रहा।
यह जानकारी ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के महासचिव शंकर कुमार पाठक द्वारा दी गयी है।