Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News : पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार- विद्युत महतो
Breaking News

Jamshedpur News : पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार- विद्युत महतो

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 1, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जमशेदपुर के सांसद

विद्युत वरण महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं। जिन्होंने पिछले आठ वर्षों के

कार्यकाल में लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया, राजनीति की वर्षों पुरानी संस्कृति बदली और

देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। सांसद विद्युत वरण महतो बुधवार को बिस्टुपुर स्थित अपने

कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, ग्रामीण जिला

महामंत्री हराधन सिंह समेत महानगर जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठ वर्ष

के सफ़ल और उपलब्धियों से भरे कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों का कार्यकाल देश के कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में

प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन

के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो पूरी दुनिया में देश का मान-

सम्मान बढ़ाया है।

विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और

समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। वे नए भारत के शिल्पकार हैं। उन्होंने कई बड़े अभियान को

जन-जन को जोड़कर उसे जन मुहिम बनाया, जिसके परिणामस्वरूप देश में सुखद बदलाव देखने

को मिल रहे हैं। चाहे पर्यावरण संरक्षण की बात हो, स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर सिंगल यूज

पॉलीथिन के अभियान, ये अभियान इसी के उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल

की तरह देश को एकता की सूत्र के पिरोया है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सशक्त नेतृत्व का

परिचय दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और हमारी सेनाएं

सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और गलवान मुद्दे पर कार्रवाई के माध्यम से पाकिस्तान और चीन

को माकूल जवाब दे रही है।

Jamshedpur News :आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 16 छात्रों का एमफेसिस में चयन

 

सांसद विद्युत महतो ने केंद्र सरकार के द्वारा पिछले आठ वर्षों में जनहित से जुड़े दर्जनों योजनाओं

का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में प्रधानमंत्री कहते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं,

लेकिन जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। आज प्रधानमंत्री ने जन-धन खातों से इस धारणा को

तोड़ने का अभियान शुरू किया और आज हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री जब किसान सम्मान निधि के

21 हजार करोड़ रुपये भेजते हैं, तो पूरे 21 हजार करोड़ ही किसानों के खातों में पहुंचते हैं। कहा

कि प्रधानमंत्री ने बीते सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना के माध्यम से

गरीबों के जीवन बदलने का काम किया है, तो आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान भारत योजना

के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त कराकर करोड़ों जरूरतमंद लोगों की जिंदगी

बचाने का सफल प्रयास किया है। कोरोनाकाल में उभरे संकट के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण

योजना के तहत करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भेंट किया जा रहा है। मोदी सरकार का

लक्ष्य है कि 2024 तक घर-घर स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2

वर्षों में 5.5 करोड़ घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन को समर्पित रहे हैं।

एक दौर था जब कांग्रेस शासन में देश बुनियादी हालातों से लड़ता था, लेकिन मोदी सरकार के

शासन में वर्ष 2014 से आज तक सभी वर्गों के उत्थान के लिए सुशासन की विकास यात्रा निरंतर

चल रही है, जिससे देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों

में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मोदी सरकार मजबूत निर्णय लेगी जिससे देश के विकास को और गति

मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.