Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय सेना के शौर्य, साहस और वीरता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को शहरवासियों के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से नागरिक बैनर के तले गुरुवार को आयोजित होने वाले विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेना की शौर्यगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा दोपहर 4 बजे साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से प्रारंभ होकर बसंत टॉकीज गोलचक्कर के रास्ते नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में भारत के वीर सपूतों के सम्मान में देशभक्ति गीत और नारे गूंजेंगे। तो वहीं, सेना की वीरता को दर्शाती तख्तियां और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की अस्मिता और एकता के प्रतीक बनेंगे। तिरंगा यात्रा में किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रतीक या दल विशेष का झंडा, चिन्ह प्रयोग नहीं किया जाएगा। यात्रा में भाग लेने के लिए सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही, यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और समाजसेवी अपनी गरिमामयी भागीदारी दर्ज कराएंगे। यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने अपील करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया है वह भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो चुका है। यह तिरंगा यात्रा उनकी वीरता का सम्मान है, उनकी गौरव गाथा का उत्सव है। इसलिए सभी शहरवासियों से अपील है कि वे अपने मित्रों और परिचितों के संग तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनायें और शहर की एकता का परिचय दें।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा के समर्थन में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सभी व्यवस्थाओं का विस्तारपूर्वक जायजा लिया गया है। शहर के सम्मानित नागरिक तिरंगा यात्रा की सफलता, अखंडता और सौहार्द के संवाहक बनेंगे। उन्होंने सभी शहरवासियों से तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Tata Steel Jamshedpur hosts Inter JDC Water Polo tournament

July 17, 2025

East Central Railway:18 जुलाई से 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

July 17, 2025

Jamshedpur News :बाबू भाई का 62वां जन्मोत्सव: योग अपनाएं, नशा से रहें दूर – आस्तिक दा

July 17, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.