Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण
Breaking News

Jamshedpur News:श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 15, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर इस वर्ष फिर से भक्ति और श्रद्धा की दिव्य धारा में डुबकी लगाने को तैयार है। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की पंचम वर्षगांठ पर 21 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा, शोभायात्रा, विशेष पूजन-हवन समेत कई अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन की सफलता के लिए सूर्य मंदिर समिति ने शहर के एक लाख घरों तक आमंत्रण पत्र भेजने का लक्ष्य रखा है और श्रद्धालुओं से राम काज हेतु 10 रुपये का सहयोग देने का आह्वान किया है। शनिवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं पदाधिकारियों ने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर जनभागीदारी और जनसहयोग से एक भव्य स्वरूप में स्थापित हुआ है। आज यह झारखंड के एक सुंदर, रमणीक और दार्शनिक स्थल के रूप में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसी श्रद्धा और भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए इस वर्ष भी श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

21 फरवरी: भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ:

चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जिसमें दोपहर 3 बजे सुगना कॉलोनी, बारीडीह मंदिर से भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण निकलेगा। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए सूर्यधाम पहुंचेगी। शोभायात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम की भव्य महिमा का प्रचार-प्रसार होगा और शहरवासियों को इसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। इसके लिए मंदिर समिति के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा एवं 7 दिवसीय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

22 से 28 फरवरी: सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा:

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 22 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज करेंगे। वे श्रीरामचरितमानस की संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से जोड़ेंगे। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर की पंचम वर्षगांठ के पावन अवसर पर विशेष पूजन, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए मंदिर समिति ने कार्यों को अलग-अलग उपसमितियों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, पूरे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में आकर्षक पुष्पसज्जा एवं विद्युत सज्जा की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा का समिति रखेगी विशेष ध्यान:

मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, पक्के पंडाल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि किसी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

किस दिन कौन से आयोजन:
21 फरवरी- भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण।

संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ:
22 फरवरी- श्री राम कथा महिमा।
23 फरवरी-श्री शिव-पार्वती शुभ विवाह।
24 फरवरी- श्री राम जन्मोत्सव।
25 फरवरी- श्री बाल लीला।
26 फरवरी- श्री सीताराम विवाहोत्सव।
27 फरवरी- केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र।
28 फरवरी- वन लीला एवं श्री राम राज्याभिषेक।
1 मार्च- विशाल भण्डारा (महाप्रसाद), दोपहर 12 बजे से।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

MADHUBANI NEWS :रोटरी क्लब मिलेनियम का वृक्षारोपण अभियान शुरू

July 20, 2025

Bollywood News :श्रेया घोषाल के साथ एपी ढिल्लों का मज़ेदार ट्रैक “थोड़ी सी दारू” रिलीज़ 

July 20, 2025

AAJ KA RASIFAL :20 जुलाई 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

July 20, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.