
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जन सेवा के अंतर्गत निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को साकची गोल चक्कर आई हॉस्पिटल के पास जरूरतमंद लोगों के बीच 51 सुराही,150 किलो आम एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया। साथ ही साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित श्री महालक्ष्मी दादी मंदिर के सामने 200 पौधे का वितरण किया गया। पौधा वितरण कार्यक्रम में गंगा मिशन संस्था का भी सहयोग रहा। दोनों कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने में ममता अग्रवाल, उषा चौधरी, निशा सिंघल, बबीता रिंगसिया, डॉक्टर रुचिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रजनी बंसल, खुशबू कावटिया, माया बंसल, अनीता अग्रवाल, मंजू झांझरिया, सरिता अग्रवाल के द्वारा संपन्न हुआ।

