JAMSHEDPUR NEWS :अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से गांधी आश्रम देवनगर में आयोजित किया गया नारायण भोज

जमशेदपुर.

वासंत नवरात्रि के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की ओर से बुधवार गांधी आश्रम,देवनगर में नारायण भोज का आयोजन किया गया. यह नेक कार्य प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय के संयोजन में संपन्न हुआ. गांधी आश्रम, देवनगर, बाराद्वारी में 63 सदस्यों के बीच इस नारायण भोज का आयोजन किया गया. इस पुण्यकर्म में ग्राहक पंचायत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम सह प्रमुख रीना पारितोष, सदस्य मोहित अग्रवाल , सदस्य शालिनी अग्रवाल व पारितोष चौधरी की सक्रिय भागीदारी रही.
प्रांत उपाध्यक्ष ने इस आयोजन के विषय में बताते हुए कहा कि ग्राहक पंचायत समता मूलक समाज की संकल्पना करता है और यह नारायण भोज इसी सोच को साकार करने का एक प्रयास है.