
जमशेदपुर । मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर द्वारा आज आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष जरूरतमंद यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन अधीक्षक को एक व्हीलचेयर प्रदान की गई। स्टेशन अधीक्षक ने खुशी-खुशी व्हीलचेयर स्वीकार की और परिषद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद के महासचिव धर्मेश झा लड्डु, कैलाश झा, आकाश चंद्र मिश्र, पंकज राय, अनिल झा, रंजीत झा, शिव चंद्र झा, पं. विपिन झा, गोपाल चंद्र झा, सुरेश झा, राजेश कुमार झा, अमर कुमार झा, मिथिलेश झा, दिलीप झा, संजीव झा, नवीन कुंवर, अमितेश झा, प्रबोध पाठक, राजेश झा गुजनं सहित कई सदस्य उपस्थित थे। परिषद का यह कदम यात्रियों की सुविधा में सहायक साबित होगा।