Jamshedpur News:जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री पहुंचा ,गर्मी से राहत नहीं

392
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

जमशेदपुर और इसके आस–पास के क्षेत्रों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है । मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार जमशेदपुर और इसके आसपास रहने वाले लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.0 सेल्सियस डिग्री नापा गया था। यह तापमान सामान्य से 1.9डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री है जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।वही राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो डाल्टेनगंज का तापमान 43.0 डिग्री अधिकतम नापा गया। यह तापमान सामान्य से 1.8 अधिक था। राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.4 सेल्सियस डिग्री रहा है । मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अगले 8 जून तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:38