जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच के प्रांतीय अधिवेशन में महिला मंच जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा जवान पुरिया एवं सचिव रानी अग्रवाल समेत पूरी टीम को बीते 2 वर्ष के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज सेवा समेत स्वर्गीय डॉ मंजू मेहरिया स्मृति पुरस्कार के अंतर्गत भी सर्वश्रेष्ठ शहरी शाखा का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जमशेदपुर शाखा को अन्य कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है जिसमें मुख्य रुप से शाखा विस्तार, नेत्रदान, पर्यावरण संरक्षण, बाल विकास, सर्वाधिक आर्थिक सहयोग, जन जागरण, महिला सशक्तिकरण, सहयोग सम्मान, प्रांतीय दौरे पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष को सहयोग, स्थाई प्रकल्प, कोरोना काल में सर्वाधिक सहयोग, स्वास्थ्य सेवा, तथा ऑनलाइन मोबाइल फोन एवं विभिन्न ऐप्स प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। पूरे प्रांतीय स्तर पर जमशेदपुर शाखा की काफी सराहना की गई और सभी शाखाओं के साथ ही प्रांत तथा राष्ट्र से भी जमशेदपुर शाखा को बधाई मिली।
यह कार्यक्रम बुधवार की देर शाम को धनबाद के गोविन्दपुर में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी सत्र 2022-24 के लिए जमशेदपुर शाखा की पूर्व अध्यक्ष काशीडीह निवासी मंजू खंडेलवाल को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें क्राउन पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रांतीय सचिव जुगसलाई निवासी प्रभा पाडिया को भी पुष्प गुच्छ एवं चुनरी उड़ा कर सम्मानित किया गया।
जुगसलाई निवासी सुशीला खीरवाल को सर्वश्रेष्ठ अंचल प्रभारी का पुरस्कार दिया गय।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्षा शारदा लखोटिया, प्रांतीय अध्यक्षा रेनू दुधानी एवं उनकी टीम समेत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा जया डोकानिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा लता अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बीना खीरवाल, शाखा उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल, पूर्व शाखा अध्यक्ष संतोष धूत, विभा दुधानी, कार्यकारिणी सदस्य अनु मित्तल, मीरा अग्रवाल, बबीता भावसिंहका आदि शामिल थी।

