JAMSHEDPUR NEWS :क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष स्व. विनय सिंह के आवास जाकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने व्यक्त की शोक संवेदना

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष स्व. विनय सिंह के आवास जाकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने व्यक्त की शोक संवेदना, प्रशासन से अपराधियों और साजिशकर्ता के गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

0 75
AD POST

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष स्व. विनय सिंह के मानगो स्थित घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत जिला पदाधिकारियों ने घटना पर दुःख जताते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सुधांशु ओझा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। भाजपा ने राज्य सरकार पर ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला और प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल अपराधियों और साजिशकर्ता को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

17:33