JAMSHEDPUR NEWS :कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है-आशुतोष तिवारी | Bihar Jharkhand News Network

JAMSHEDPUR NEWS :कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है-आशुतोष तिवारी

67
AD POST

जमशेदपुर। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य आशुतोष तिवारी शांडिल्य जी महराज (अयोध्या धाम से आये) ने कथा के माध्यम से बताया कि भागवत कथा सुनने से जीव का ही नहीं अपितु धुंधकारी जैसे प्रेत का भी कल्याण करके उसे परम् गति प्रदान कर देता है। जैसे गंगा लोगों को पवित्र करती है वैसे कथा गंगा लोको को पवित्र करती है। कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है। ये कथा भक्ति, ज्ञान वैराग्य को पुष्ट करती है ओर जीव और जीवन को मंगल बनाती है। भक्त भगवान सेवा समिति द्धारा आयोजित भागवत कथा में व्यास पीठ से कथावाचक ने श्री जड़भरत कथा, अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र की कथा का रसास्वादन भक्तों को कराया। कथा के प्रसंग सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ पुरोहित शुभेन्द्र शास्त्री और सोनु पंडित ने पूजा अर्चना करायी। आज की यजमान समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने पूजा करायी। कथा में बड़ी संख्या में पधारकर कथा प्रेमियों द्वारा निष्ठा एवं भाव पूर्वक प्रभु कथा का रसपान किया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:58